Haryana: हरियाणा से हरिद्वार जा रहे कांवड़ियों का कैंटर पलटा, 22 लोग घायल

Haryana News: हरियाणा में  फतेहाबाद जिले के कांवड़ यात्रियों से भरा कैंटर शुक्रवार तड़के हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर नरवाना के पास पलट गया। इस हादसे में करीब 22 लोग घायल हो गए, जिनमें से 14 को गंभीर चोटें आई हैं। ...

Haryana News: हरियाणा में  फतेहाबाद जिले के कांवड़ यात्रियों से भरा कैंटर शुक्रवार तड़के हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर नरवाना के पास पलट गया। इस हादसे में करीब 22 लोग घायल हो गए, जिनमें से 14 को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को नरवाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे का कारण कैंटर का टायर फटना रहा, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर बद्दोवाल गांव के पास पलट गया।

Haryana civic elections 2026: Voting in 7 cities on May 10, know the full schedule
Haryana निकाय चुनाव 2026: 10 मई को 7 शहरों में मतदान, जानें पूरा शेड्यूल

हादसे के वक्त कैंटर में सवार सभी यात्री हरियाणा के फतेहाबाद जिले के बीघड़ और किरढ़ान गांव के रहने वाले थे। वे कांवड़ यात्रा के लिए हरिद्वार जा रहे थे। गुरुवार शाम को ये श्रद्धालु यात्रा के लिए निकले थे और रात करीब 12 बजे हादसा हुआ।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, 14 लोगों को ज्यादा चोटें आई हैं जबकि बाकी को मामूली चोटें हैं। सभी का इलाज नरवाना के सिविल अस्पताल में चल रहा है।

NHM Haryana's leave process is online, immediate information will be available through SMS
Haryana: NHM हरियाणा में अवकाश प्रक्रिया हुई ऑनलाइन, SMS से मिलेगी तुरंत सूचना

About the Author