Sukh Ratia : हरियाणा का मॉडल मुंबई में जाकर बना कॉन्ट्रैक्ट किलर, पांच लाख रुपये लेकर किया महिला का मर्डर

Sukh Ratia : हरियाणा के कंटेंट क्रिएटर सुखप्रीत सिंह उर्फ सुख रतिया वाला को एक महिला की हत्या करने के मामले में अरेस्ट कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया ...

Sukh Ratia : हरियाणा के कंटेंट क्रिएटर सुखप्रीत सिंह उर्फ सुख रतिया वाला को एक महिला की हत्या करने के मामले में अरेस्ट कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। सुख रतिया वाला पर आरोप है कि उसने मुंबई में सुपारी लेकर एक महिला का चाकू से गला रेतकर मर्डर किया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो जाने के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, इस घटना में सुख रतिया के मामा का लड़का भी उसके साथ था। उसका नाम गुरप्रीत सिंह बताया जा रहा है। इन दोनों को मुंबई पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में उत्तर प्रदेश की नोएडा एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल भी किया है कि उन्होंने 5 लाख रुपए की सुपारी लेकर महिला की हत्या की थी।

खबरों की मानें, तो आरोपी सुखप्रीत सिंह हरियाणा के फतेहाबाद का रहने वाला है। वह अपने परिवार के साथ रतिया के वार्ड-15 में इम्प्लॉइज कॉलोनी का रहता है और पढ़ाई के साथ-साथ वह सोशल मीडिया पर रील्स बनाता था, इसलिए उसने मॉडल बनने के लिए सोच लिया।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

बताया जा रहा है कि सुखप्रीत सिंह एक साधारण परिवार से है। उसके पिता का नाम धीरा सिंह है, जो कृषि उपकरण बनाने का काम करते हैं। वहीं हरियाणा में रहते हुए उसका पंजाब की एक लड़की के साथ विवाद हो गया था। जिसके चलते उसे पंजाब से धमकियां मिल रही थीं। सुखप्रीत को मॉडलिंग करनी थी। इसलिए वह अपने मामा के लड़के गुरप्रीत सिंह के साथ साल 2022 में मुंबई चला गया था और 3 साल से वह मुंबई में ही रह रहा था।

18 मई को की थी महिला की हत्या

बताया जा रहा है कि 18 मई 2025 की रात को नवी मुंबई के सेक्टर-5 में रहने वाली एक महिला की हत्या कर दी गई थी। महिला की पहचान अलवीना किशोर सिंह उर्फ अलवीना आदम अली खान (27) के रुप में हुई थी। इसी मामले में पुलिस ने सुखप्रीत सिंह और उसके मामा के लड़के को अरेस्ट किया है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

इंस्टाग्राम पर है 525k फॉलोअर्स 

सुखप्रीत सिंह के इंस्टाग्राम पर 525k फॉलोअर्स  है। जिसके बाद लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया है। उनके फैंस को भरोसा नहीं हो रहा है कि वह ऐसा कर सकता है।

Namo Bharat RRTS now extended to Behror! Rao Inderjit's major announcement | Haryana and Rajasthan to benefit.
नमो भारत RRTS अब बहरोड़ तक, राव इंद्रजीत का बड़ा ऐलान , हरियाणा-राजस्थान को मिलेगा फायदा
About the Author