Success Story: ‘ब्यूटी विद ब्रेन’ की मिसाल है ये IAS अफसर, बिना कोचिंग पहले प्रयास में क्रैक किया UPSC

Success Story: यूपीएससी सिविल सर्विस जैसी कठिन परीक्षा को क्रैक करने में कई छात्रों का सालों लग जाते हैं। कुछ ही लोग इस परीक्षा को पहले प्रयास में पास कर पाते है। इन्हीं में से एक नाम सृष्टि डबास का है। ...

Success Story: यूपीएससी सिविल सर्विस जैसी कठिन परीक्षा को क्रैक करने में कई छात्रों का सालों लग जाते हैं। कुछ ही लोग इस परीक्षा को पहले प्रयास में पास कर पाते है। इन्हीं में से एक नाम सृष्टि डबास का है। दिल्ली की रहने वाली सृष्टि ने बिना कोचिंग पहले प्रयास में यूपीएससी क्रैक कर इतिहास रच दिया।

huge 2025 04 02T143741.552

पिता दिल्ली पुलिस में तैनात और बेटी बनी IAS अफसर
मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली सृष्टि की पढ़ाई उनके होम टाउन से ही हुई। उनके पिता दिल्ली पुलिस में तैनात हैं। वहीं, उनकी माता एक गृहिणी हैं। सृष्टि बचपन से ही काफी होनहार थी। उन्होनें 12वीं तक की पढ़ाई गंगा इंटरनेशनल स्कूल से की। सृष्टि ने 10वीं में 10 CGPA और 12वीं में 96% मार्क्स के साथ स्कूल में टॉप किया।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

रिजर्व बैंक में नौकरी के साथ- साथ UPSC की तैयारी
12वीं की पढ़ाई के बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर विमेन से उन्होंने बीए पॉलिटिकल साइंस की डिग्री हासिल की। इसके बाद इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी IGNOU से उन्होंने पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स की डिग्री ली।

huge 2025 04 02T143725.130

मास्टर्स के दौरान ही सृष्टि ने रिजर्व बैंक में ग्रेड बी की परीक्षा क्रैक की। उनका चयन आरबीआई में एचआर डिपार्टमेंट में हो गया। लेकिन बैंक में काम करने के दौरान ही सृष्टि ने यूपीएससी की परीक्षा देने का मन बना लिया।

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

लंच ब्रेक में पढ़ाई करती थी सृष्टि
वह अपनी नौकरी के साथ यूपीएससी की तैयारी करने लगी। एक इंटरव्यू में सृष्टि डबास ने बताया कि रिजर्व बैंक में नौकरी करते हुए वो बहुत मुश्किल से पढ़ाई के लिए समय निकाल पाती थीं। इस दौरान वो RBI के लाइब्रेरी में और लंच ब्रेक में पढ़ाई किया करती थीं।

huge 2025 04 02T143659.600

6 रैंक के साथ टॉप किया यूपीएससी
इसके बाद सृष्टि डबास ने साल 2023 की सिविल सर्विस परीक्षा दी और बिना कोचिंग पहले प्रयास में ये परीक्षा पास भी कर ली। सृष्टि को ऑल इंडिया रैंक 6 प्राप्त हुआ। उनका चयन IAS सर्विस के लिए हुआ है।

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना

About the Author