Haryana: हरियाणा में बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे प्ले स्कूलों पर सख्ती, सरकार ने दिए बंद करने के आदेश

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम जिले में प्ले स्कूलों की अनियमितता को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। शहर में 700 से ज्यादा प्ले स्कूल ऐसे हैं जो बिना किसी वैधानिक रजिस्ट्रेशन और मान्यता के चल रहे हैं। यह मामला तब ...

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम जिले में प्ले स्कूलों की अनियमितता को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। शहर में 700 से ज्यादा प्ले स्कूल ऐसे हैं जो बिना किसी वैधानिक रजिस्ट्रेशन और मान्यता के चल रहे हैं। यह मामला तब उजागर हुआ जब महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जांच की गई और बच्चों की सुरक्षा संबंधी गंभीर खामियों का पता चला।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने इन सभी 700 से अधिक प्ले स्कूलों को नोटिस जारी किए थे, जिनमें रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि, दो बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद अधिकांश स्कूलों ने कोई कार्रवाई नहीं की, न ही सुरक्षा मानकों को पूरा किया।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

डॉ. सिमरन शर्मा, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, के अनुसार 700 स्कूलों को रजिस्ट्रेशन के लिए नोटिस भेजा गया था, लेकिन अब तक संचालकों ने आवेदन तक नहीं दिया है। हम इन स्कूलों को बंद कराने के लिए जिला उपायुक्त से सिफारिश करेंगे।

इन स्कूलों में छोटे बच्चों को 2 से 8 घंटे तक रखा जाता है, और महीने में करीब ₹5,000 तक फीस वसूली जाती है। मगर बच्चों की सुरक्षा को लेकर कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author