Haryana: हरियाणा में भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई: सरपंच और दो ग्राम सचिव निलंबित, दो पंच पद से हटाए गए

Haryana News: हरियाणा के नूंह जिले में पंचायत स्तर पर प्रशासनिक लापरवाही और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने खंड पुन्हाना की ग्राम पंचायत हथनगांव ...

Haryana News: हरियाणा के नूंह जिले में पंचायत स्तर पर प्रशासनिक लापरवाही और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने खंड पुन्हाना की ग्राम पंचायत हथनगांव के वर्तमान सरपंच माजिद खां और दो ग्राम सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही ग्राम पंचायत बाबूपुर के दो पंचों को पद से हटा दिया गया है।

ग्राम पंचायत हथनगांव में पिछले चार महीनों के दौरान लगातार अनियमितताओं की शिकायतें मिलने पर की गई जांच में सामने आया कि ग्राम सचिवों ने रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराया और जांच में सहयोग नहीं किया। इसी आधार पर उपायुक्त ने इन्हें निलंबित करने के आदेश जारी किए।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

जांच में यह भी सामने आया कि सरपंच माजिद खां ने पंचायत रिकॉर्ड, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और जांच प्रक्रिया में सहयोग नहीं किया। इसके चलते उन्हें हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 51(1)(ए) के तहत निलंबित किया गया।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद नूंह को निर्देश दिए गए हैं कि सभी ग्राम सचिवों को नियम-7 के तहत चार्जशीट करते हुए उनके विरुद्ध निलंबन की प्रक्रिया पूर्ण की जाए। इसके साथ ही अतिरिक्त उपायुक्त को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए एक माह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

ग्राम पंचायत बाबूपुर के वार्ड नंबर 4 की पंच जानिस्ता और वार्ड नंबर 5 के पंच साजिद को कर्तव्य में लापरवाही और कदाचार का दोषी मानते हुए हरियाणा पंचायती राज अधिनियम की धारा 51(3)(ई) के तहत तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
About the Author