राज्य चुनाव आयोग ने की बावल नगर पालिका के आम चुनाव की घोषणा

रिटर्निंग अधिकारी बावल एवं एसडीएम बावल संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव की घोषणा के साथ ही बावल नगर पालिका क्षेत्र में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है, जिसकी सभी को पालना करनी होगी। उन्होंने ...

रिटर्निंग अधिकारी बावल एवं एसडीएम बावल संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव की घोषणा के साथ ही बावल नगर पालिका क्षेत्र में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है, जिसकी सभी को पालना करनी होगी। उन्होंने बताया कि नपा बावल के लिए आगामी 30 मई से से 4 जून के बीच प्रात: 11 बजे से लेकर सांय 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे।

 

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

 

इस दौरान 2 जून 2022 को राजपत्रित अवकाश होने के कारण नामांकन दाखिल नहीं किए जा सकेंगे। बाकी दिन 11 से 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 6 जून 2022 (सोमवार) दोपहर 11.30 बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 7 जून प्रात: 11 बजे से सांय 3 बजे तक निर्धारित की गई है। इसी दिन दोपहर 3 बजे बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। साथ ही चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों व मतदान केंद्रों की सूची भी चस्पा कर दी जाएगी।

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

SDM Bawal Sanjeev Kumar

रिटर्निंग अधिकारी बावल ने बताया कि नपा बावल के आम चुनाव 19 जून 2022 (रविवार) प्रातः: 7 से सायं 6 बजे के बीच होंगे। यानी मतदाता इस दिन प्रातः: 7 बजे से लेकर सायं 6 बजे के बीच अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। यदि रि-पॉल की आवश्यकता पड़ती है तो 21 जून 2022 को पुन: मतदान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि 22 जून 2022 प्रात: 8 बजे से मतगणना का कार्य शुरू होगा तथा मतगणना के तुरंत बाद चुनाव परिणाम जारी किए जाएंगे।

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना

About the Author