एसपीओ भर्ती: पुलिस लाइन रेवाड़ी में 27 व 29 अगस्त को होगी एसपीओ के 74 पदों के लिए भर्ती

दिल्ली रोड पर स्थित पुलिस लाइन रेवाड़ी में 27 व 29 अगस्त शनिवार व सोमवार सुबह 9.00 बजे से शाम 5.00 तक 74 पदों पर स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) की भर्ती के लिए आवेदन फार्म जमा किए जाएंगे। एसपीओ की भर्ती एक वर्ष ...

दिल्ली रोड पर स्थित पुलिस लाइन रेवाड़ी में 27 व 29 अगस्त शनिवार व सोमवार सुबह 9.00 बजे से शाम 5.00 तक 74 पदों पर स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) की भर्ती के लिए आवेदन फार्म जमा किए जाएंगे। एसपीओ की भर्ती एक वर्ष या नियमित भर्ती होने तक अनुबंध पर की जाएगी। पूर्व सैनिकों के अतिरिक्त हरियाणा राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल, हरियाणा आर्म्ड पुलिस से हटाए गए व अर्धसैनिक बल के जवानों को एसपीओ की भर्ती में अवसर दिया जाएगा।

इसमें जिला पुलिस में सहायक बल के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल व हरियाणा आर्म्ड पुलिस से वर्ष 2004 में हटाए गए कर्मियों को अनुबंध आधार पर एक वर्ष के लिए विशेष पुलिस अधिकारी के पदों पर चयन होगा। पूर्व सैनिक व अर्धसैनिक बल के जवान भी इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं। हरियाणा आर्म्ड पुलिस व हरियाणा औद्योगिक सुरक्षा बल से हटाए गए कर्मियों के लिए आयु 50 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए तथा उन्हें अनुशासनहीनता या मेडिकल के आधार पर न हटाया गया हो।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

ये रहेगा मानदेय

एसपीओ पद पर नियुक्ति होने वाले जवानों को 18 हजार रुपये मासिक मानदेय व तीन हजार रुपये वर्दी भत्ता दिया जाएगा। जो साल में केवल एक बार ही दिया जाएगा।

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

जरुरी दस्तावेज

आवेदनकर्ता को चार पासपोर्ट साइज फोटो, डिस्चार्ज बुक तथा शैक्षिक योग्यता व अन्य प्रमाण पत्रों सहित उपरोक्त तिथियों को पुलिस लाइन रेवाड़ी में रिपोर्ट करनी होगी। निर्धारित समय के बाद किसी के कोई दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना

 

About the Author