Haryana: हरियाणा के रेवाड़ी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी, गाड़ी के सामने गाय आने से हुआ हादसा

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी में बावल मार्ग पर सुठाना गांव में ओवरस्पीड स्कॉर्पियो के सामने गाय आने से दर्दनाक हादसा हो गया। गाय के सामने आने से अनियंत्रित होकर गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई और दो पलटी खाकर स्कूल ...

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी में बावल मार्ग पर सुठाना गांव में ओवरस्पीड स्कॉर्पियो के सामने गाय आने से दर्दनाक हादसा हो गया। गाय के सामने आने से अनियंत्रित होकर गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई और दो पलटी खाकर स्कूल की ओर चली गई। गनीमत रही कि हादसे में जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

चिराड़ा गांव निवासी पूर्व सैनिक कुलदीप शुक्रवार को बच्चों के कॉलेज जा रहा था। जब सुठाना गांव में स्कूल के पास पहुंचा तो अचानक गया सामने आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

डिवाइड पर चढ़ने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और दो पलटी खाकर स्कूल की ओर चली गई। हादसे में स्कॉर्पियो स्वार सुरक्षित निकल गए।

ग्रामीण बोले- बनाए जाएं ब्रेकर

news 2025 02 28T194807.530

घटना के बाद सुठाना गांव के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि यहां से तेज स्पीड से वाहन आते हैं। बच्चों का स्कूल होने की वजह से हादसों के भय रहता है। वहीं पड़ोस में ही 400 लोगों की आबादी रहती है, जो सड़क क्रॉस कर दूसरी ओर जाते हैं।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

हादसे पर नहीं मिली कोई शिकायत

कसोला थाना पुलिस के पास हादसे को लेकर कोई शिकायत नहीं पहुंची। पुलिस को घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
About the Author