Special Train: खाटू श्याम जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन

Special Train: निर्जला एकादशी को देखते हुए रेलवे ने खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ा तोहफा दिया है। रेलवे ने भक्तों के लिए 3 स्पेशल ट्रेनें चलाई है। इन ट्रेनों के चलने से खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए ...

Special Train: निर्जला एकादशी को देखते हुए रेलवे ने खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ा तोहफा दिया है। रेलवे ने भक्तों के लिए 3 स्पेशल ट्रेनें चलाई है। इन ट्रेनों के चलने से खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों को काफी फायदा होगा। ये स्पेशल ट्रेनें रेवाड़ी से रिंगस तक संचालित होगी।

उत्तर पश्चिमी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के मुताबिक रेलवे ने खाटू श्याम बाबा के एकादशी मेले पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी – रिंगस -रेवाड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन 8 जून तक चलेगी। उन्होंने बताया कि हर एकादशी पर बाबा श्याम के भक्तों की भीड़ लग जाती है। इस बार निर्जला एकादशी, बड़ी एकादशी है। इसलिए बाबा श्याम के जाने वाले रेवाड़ी और नारनौल भक्तों के लिए 2 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

नारनौल में भी होगा स्टोपेज

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक, गाड़ी संख्या 09633, रेवाड़ी- रिंगस मेला स्पेशल ट्रेन 5 जून से शुरू हो चुकी है, जो 7 जून तक (3 ट्रिप) चलेगी। यह ट्रेन रेवाड़ी से 22.50 बजे रवाना होकर अगली रात 1 बजकर 35 बजे रिंगस पहुंचेगी। यह ट्रेन नारनौल में रात 12 बजे पहुंचेगी।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

इसी तरह ट्रेन संख्या 09634, रिंगस – रेवाड़ी मेला स्पेशल रेलसेवा आज (6 जून से) शुरू होगी। यह रिंगस से रात 2.20 बजे रवाना होकर सुबह 5.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कांवट एवं माधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author