Polyclinics: हरियाणा में चरखी दादरी सहित बनेंगे छः पॉलीक्लीनिक, 400 करोड़ बजट हुआ पास

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पशुओं की देखभाल हेतु प्रदेश में छः पॉलीक्लीनिक (polyclinics) बनाये जाएंगे। चरखी दादरी में भी एक पॉलीक्लिनिक (polyclinics) बनाया जाएगा। वर्तमान में 7 पॉलीक्लिनिक (polyclinics) कार्यरत हैं। इसके अलावा, प्रदेश में गौ वंश की ...

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पशुओं की देखभाल हेतु प्रदेश में छः पॉलीक्लीनिक (polyclinics) बनाये जाएंगे। चरखी दादरी में भी एक पॉलीक्लिनिक (polyclinics) बनाया जाएगा। वर्तमान में 7 पॉलीक्लिनिक (polyclinics) कार्यरत हैं। इसके अलावा, प्रदेश में गौ वंश की देखभाल के लिए गौ सेवा आयोग के बजट में 10 गुणा बढ़ोत्तरी करके 400 करोड़ रुपये कर दिया है।

मुख्यमंत्री आज चरखी दादरी में 39वीं हरियाणा पशुधन प्रदर्शनी-2023 के समापन अवसर पर संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने पशुधन प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस मौके पर कृषि एवं किसान कल्याण तथा पशुपालन मंत्री जे पी दलाल और पूर्व कृषि एवं किसान कल्याण और पशुपालन मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ उपस्थित थे।

2 लाख परिवारों की आमदनी बढ़ाने के लिए 2000 करोड़ रुपये रिर्जव

polyclinics

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत जिन परिवारों की आय 1 लाख रुपये से कम है, उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत अधिकतर परिवार पशुपालन के काम में आगे आ रहे हैं, जिनकी सहायता के लिए बैंकों के माध्यम से इन परिवारों को ऋण दिलवाया जा रहा है। इस साल 2 लाख परिवारों की आमदनी बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पशुपालन या अन्य किसी कार्य के लिए इन 2 लाख परिवारों के लिए 2000 करोड़ रुपये रिर्जव रखा गया है।

सांझी डेयरी से पशुपालकों को मिलेगी पशुओं को रखने की जगह

मनोहर लाल ने कहा कि वर्ष 2023-24 के बजट में एक नया प्रोजेक्ट सांझी डेयरी की परिकल्पना की गई है। इस परियोजना के तहत पंचायत की जमीन पर एक शेड बनाया जाएगा, जिसमें पशुपालक, जिनके पास अपने पशु बांधने के लिए जगह नहीं है, वे इस कॉमन शेड में अपने पशुओं को रख सकेंगे। सहकारिता विभाग द्वारा इस कार्य को किया जाएगा। 1 अप्रैल, 2023 से इस योजना को लॉन्च किया जाएगा।

Haryana Sarkari Yojana: Good news for women, Government's new scheme launched.
Haryana Sarkari Yojana: महिलाओं के लिए खुशखबरी, सरकार की नई योजना शुरू, पढ़ें विस्तार से

polyclinics

प्रदेश सरकार ने गौ वंश की सुरक्षा के लिए बनाए कड़े कानून

मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गौ वंश की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाए हैं। गौ हत्या करने पर 10 साल तक की सजा तथा जुर्माने का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 632 गौशालाएं है। गौ सेवा आयोग का गठन किया गया है। बेसहारा गौ वंश की देखभाल के लिए बजट में वृद्धि की गई है। इसमें उन गौशालाओं को अधिक बजट दिया जाएगा, जो बेसहारा गौ वंश की देखभाल करेंगी। पंचायत या अन्य संस्थाएं भी गौशाला बनाकर पशुओं की देखभाल करेंगी, उन्हें भी अनुदान दिया जाएगा।

मनोहर लाल ने कहा कि पशुधन को केवल पशुधन न कहें, क्योंकि यह किसानों व पशुपालकों के साथी होते हैं, परिवार के सदस्य होते हैं। इतना ही नहीं, भारत में पशुओं की महत्ता बहुत अधिक है। हमारे यहां पशुओं की पूजा होती है। गाय को तो माता का स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि गाय का ए-टू दूध बहुत लाभकारी है, जिससे अनेक प्रकार की बीमारियां दूर होती हैं। इसका अनुसंधान भी करवाया गया है। ए-टू दूध के सेवन से आँखों की रौशनी बढ़ती है, व अन्य गंभीर बीमारियों में भी यह लाभकारी है।

उन्होंने प्रदर्शनी में आए किसानों व पशुपालकों से आह्वान किया कि वे पारंपरिक खेती के अलावा, मधुमक्खी पालन, मत्स्य पालन, फूलों की खेती, फूड प्रोसेसिंग के लघु उद्योग लगाने जैसे अन्य व्यावसायिक गतिविधियों को अपनायें। यदि किसी को कोई कठिनाई आती है तो उसे दूर करने के लिए सरकार सदैव आपके साथ खड़ी है।

NEET Re-Exam News: Free bus travel for candidates: Know the rules.
NEET Re-Exam News: अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस यात्रा, जानें क्या है नियम
किसानों व पशुपालकों को मिलेगी नई नई तकनीकों की जानकारी 

इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण तथा पशुपालन मंत्री जे पी दलाल ने कहा कि इस प्रकार के मेले आयोजित करने का उद्देश्य किसानों व पशुपालकों को नई नई तकनीकों की जानकारी देना है, ताकि इन तकनीकों के माध्यम से दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी कर उनकी आमदनी को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि गांव विकसित हों, किसान की आमदनी बढ़े और किसान और पशुपालक समृद्ध हों। इसी दिशा में हरियाणा सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को प्राकृतिक खेती को अपनाना चाहिए।

उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने इस बार के बजट में गौ सेवा आयोग के बजट को 10 गुना बढ़ा दिया है। गौ सेवा आयोग की नीति है कि 22 जिलों में एक गौ वन बने, जहां इन पशुओं को रखने की व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा अकेला प्रदेश है, जहां 8 लाख से ज्यादा पशुओं का बीमा किया गया है।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार की नीतियों के अनुसार प्रदेश में एक कॉल सेंटर बनाया जाएगा, जहां पशुपालक कॉल करके एंबुलेंस की मांग कर सकेंगे। उसके बाद तुरंत नजदीकी एंबुलेंस पशुपालक के घर जाएगी। पहले चरण में 70 एंबुलेंस की व्यवस्था की जाएगी। बाद में 200 एंबुलेंस होगी।

दूध उत्पादन में हरियाणा को इजराइल के बराबर पहुंचाने का संकल्प

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने प्रदेश के पशुपालकों से आह्वान किया कि वे हरियाणा को प्रति पशु दूध उत्पादन में इजराइल के बराबर ले जाने का संकल्प लें। उन्होंने बताया कि लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय, हिसार के वैज्ञानिकों ने सरोगेटरी तकनीक से बछड़िया पैदा करने में सफलता हासिल की है। इसी प्रकार भैंस अनुसंधान द्वारा क्लोन से झोटा पैदा करने में भी सफलता हासिल की है। इससे निश्चित रूप से प्रदेश दूध उत्पादन में आगे बढ़ेगा।

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

About the Author