Rewari: डॉक्टर की लापरवाही के चलते जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

Rewari:  मिली जानकारी के अनुसार धारूहेड़ा के रहने वाली निक्की की डिलीवरी 7 फरवरी को PHC सेंटर धारूहेड़ा (Rewari) में हुई। उसने एक बच्ची को जन्म दिया जिसे कम सांस आने की बात कह कर डॉक्टरों ने परिजनों को सौंपा। ...

Rewari:  मिली जानकारी के अनुसार धारूहेड़ा के रहने वाली निक्की की डिलीवरी 7 फरवरी को PHC सेंटर धारूहेड़ा (Rewari) में हुई। उसने एक बच्ची को जन्म दिया जिसे कम सांस आने की बात कह कर डॉक्टरों ने परिजनों को सौंपा। परिजन बच्ची को भिवाड़ी के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एंबुलेंस तक नही दी गई

rewari

परिजन वापस PHC सेंटर पहुंचे तो निक्की ने उन्हें बताया कि उसी तबीयत ज्यादा ख़राब  हो रही है। यह बात जब परिजनों ने डॉक्टर को बताई तो डॉक्टर ने नॉर्मल कहकर छोड़ दिया। लेकिन कुछ समय बाद निक्की को अधिक दर्द हुआ तो पता चला कि उसे रक्त रिसाव हो रहा है। निक्की की हालत खराब होते देख परिजनों ने उसे रेफर करने की बात कहीं, तो अस्पताल की तरफ से उन्हें एंबुलेंस तक मुहैया नहीं कराई गई।

haryana news strike
जरुरी सूचना ! बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल ! धारा 163 लागू , CM सैनी ने कहा !

खून न मिलने के कारण महिला ने तोड़ा दम

परिजन निक्की को लेकर भिवाड़ी के एक निजी अस्पताल में पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि सिर्फ दो यूनिट ही खून बचा है उसे खून की जरूरत है लेकिन भिवाड़ी में खून न मिल पाने के कारण परिजन उसे एंबुलेंस में रेवाड़ी (Rewari) ले जाने के लिए निकल गए। लेकिन निक्की ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजनों का सीधा आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही के चलते ही निक्की और उसकी बच्ची की जान गई है। स्थानीय लोगो का आरोप है कि इससे पहले भी PHC सेंटर पर ऐसे ही लापरवाही के कई मामले हो चुके है.

PHC इंचार्ज का बयान

वहीं इस पूरे मामले में PHC इंचार्ज डॉक्टर जयप्रकाश यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है अगर इसमें किसी भी अस्पताल कर्मचारी की लापरवाही पाई जाती है। तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार
लिखित में कंप्लेंट लेकर की जाएगी जाँच- धारूहेड़ा थाना प्रभारी

धारूहेड़ा थाना प्रभारी का कहना है कि हमें सूचना प्राप्त हुई थी कि लोग PHC सेंटर में इकट्ठे होकर प्रदर्शन कर रहे हैं जिसके बाद मौके पर पहुंचे हैं। अभी लिखित में कंप्लेंट लेकर जाँच की जाएगी। जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

 

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

About the Author

Related Articles