Haryana: हरियाणा में ड्यूटी में लापरवाही पर SHO लाइन हाजिर, जानें क्या है पूरा मामला

Haryana News: हरियाणा में बल्लभगढ़ जोन के सेक्टर-8 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के चलते लाइन हाजिर कर दिया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। इस कार्रवाई ...

Haryana News: हरियाणा में बल्लभगढ़ जोन के सेक्टर-8 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के चलते लाइन हाजिर कर दिया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। इस कार्रवाई की पुष्टि पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने की है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बल्लभगढ़ में एक जिम संचालक सोहिल ने अपने साथियों के साथ मिलकर 20 वर्षीय युवक आकाश का 12 जुलाई को अपहरण कर लिया था। आकाश उत्तर प्रदेश का निवासी था। अपहरण के बाद उसे जंगल में ले जाकर हॉकी और डंडों से बुरी तरह पीटा गया, जिसकी वीडियो भी बनाई गई। गंभीर हालत में घायल आकाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 14 जुलाई को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

जांच में सामने आया कि आकाश और आरोपियों के बीच फरवरी 2025 में एक शादी समारोह के दौरान किसी मामूली बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी पुरानी रंजिश को लेकर यह भयावह वारदात अंजाम दी गई।

इस मामले में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने शुरुआती कार्रवाई में एक किशोर सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। लेकिन मुख्य आरोपी जिम संचालक सोहिल की गिरफ्तारी में देरी की गई। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

मामले में पुलिस ने अब तक जिम संचालक सोहिल, तारीफ, विकास, सूरज, अल्ताफ और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अभी दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
About the Author