Haryana: हरियाणा के DGP बने रहेंगे शत्रुजीत कपूर, नायब सैनी सरकार ने दी हरी झंडी

Haryana News: हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने अपने टर्म-2 में भी शत्रुजीत कपूर को राज्य का पुलिस महानिदेशक बनाए रखने का फैसला लिया है। 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी कपूर अब अपनी सेवानिवृत्ति की तिथि 31 अक्टूबर 2026 तक ...

Haryana News: हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने अपने टर्म-2 में भी शत्रुजीत कपूर को राज्य का पुलिस महानिदेशक बनाए रखने का फैसला लिया है। 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी कपूर अब अपनी सेवानिवृत्ति की तिथि 31 अक्टूबर 2026 तक इस पद पर बने रहेंगे। राज्य सरकार ने केंद्र की सिफारिशों को दरकिनार कर, मौजूदा डीजीपी पर भरोसा जताया है।

जानकारी के अनुसार शत्रुजीत कपूर 15 अगस्त 2023 को डीजीपी नियुक्त किए गए थे और उनका 2 साल का कार्यकाल 15 अगस्त 2025 को पूरा हो रहा है। इसको देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने हरियाणा सरकार को नया पैनल भेजने के लिए दो महीने पहले चिट्ठी भेजी थी। लेकिन सरकार की ओर से इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

हालांकि प्रक्रिया के तहत गृह विभाग ने चिट्ठी मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) को भेज दी थी, लेकिन अंत में सरकार ने कपूर को ही बनाए रखने पर आंतरिक सहमति दे दी।

गौरतलब है कि जब शत्रुजीत कपूर को डीजीपी बनाया गया था, उस वक्त वह 1989 बैच के आईपीएस अफसर मोहम्मद अकील और डॉ. आरसी मिश्रा से जूनियर थे। बावजूद इसके, तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कपूर पर भरोसा जताते हुए उन्हें डीजीपी नियुक्त किया। कपूर, खट्टर के नजदीकी अफसरों में माने जाते हैं और उन्हें इससे पहले हरियाणा बिजली निगमों का चेयरमैन भी नियुक्त किया गया था।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author