गूगल पर फ्लिपकार्ट का नंबर सर्च करना पड़ा भारी,हुआ फ्रॉड का शिकार

मिली जानकारी के मुताबिक  रेवाड़ी जिले के गांव मोहदीनपुर निवासी विनोद कुमार ने कुछ दिन पहले फ्लिपकार्ट से एक बैटरी ऑर्डर की थी, जो कुछ दिनों बाद ही ख़राब हो गयी.जिसकी शिकायत के लिए उसने मंगलवार को गूगल पर फ्लिपकार्ट ...

मिली जानकारी के मुताबिक  रेवाड़ी जिले के गांव मोहदीनपुर निवासी विनोद कुमार ने कुछ दिन पहले फ्लिपकार्ट से एक बैटरी ऑर्डर की थी, जो कुछ दिनों बाद ही ख़राब हो गयी.जिसकी शिकायत के लिए उसने मंगलवार को गूगल पर फ्लिपकार्ट का नंबर सर्च करके कॉल की, लेकिन वह नंबर ठग का निकला.

ठग ने उससे पहले काफी बात की और फिर बैटरी का पैसा रिफंड करने की बात कहते हुए उससे प्ले स्टोर से एनिडेस्क ऐप डाउनलोड करा दी. एनिडेस्क ऐप में विनोद ने अपने खाते से संबंधित सारी जानकारी डाल दी और फिर ठग ने उसकी आईडी मांगी. ठग के कहे अनुसार विनोद सारी जानकारी उसे देता रहा.

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

कुछ देर बाद ही उसके खाते में पैसे आने की बजाए 4 बार ट्रांजेक्शन हुई. पहली बार में 13028, दूसरी बार 13028, तीसरी बार 10106 और चौथी बार में उसके खाते से 10990 रुपए कट गए. कुल 47 हजार 152 रुपए खाते से निकलने के बाद जब विनोद ने उसी नंबर पर फोन किया तो वह स्विच ऑफ मिला.

विनोद ने तुरंत बैंक पहुंचकर अपना खाता बंद कराया और उसकी पूरी जानकारी ली. इसके बाद स्टेटमेंट और ठग से हुई कॉल की जानकारी के साथ विनोद ने रोहड़ाई थाना पुलिस को शिकायत दी. रोहड़ाई थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 379, 420 के तहत केस दर्ज कर आगे की  कार्रवाई शुरू कर दी है.

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

 

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना
About the Author