बाग़ लगाने पर सरकार दे रही 50 हजार रुपए की अनुदान राशि

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में लगातार काम कर रही है और किसानों की सुविधा के लिए सरकार की ओर नई-नई योजनाओं को क्रियांवित किया जा रहा है। इसी कड़ी ...

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में लगातार काम कर रही है और किसानों की सुविधा के लिए सरकार की ओर नई-नई योजनाओं को क्रियांवित किया जा रहा है। इसी कड़ी में सरकार ने बाग लगाने वाले किसानों को दी जाने वाली अनुदान राशि को बढ़ा दिया गया है। पहले 6 मी. बाई 6 मी. की दूरी पर अमरूद का बाग लगाने पर 7 हजार 660 रूपए प्रति एकड़ का अनुदान तीन वर्षो में दिया जाता था। अब उसे बढ़ाकर 43 हजार रुपए प्रति एकड़ कर दिया गया है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

डीसी ने बताया कि इसी प्रकार 6 मी. बाई 6 मी. की दूरी पर आम, नींबू प्रजाति, अनार, आड़ू, आलू बुखारा, नाशपाती, बबूगोसा व ड्रैगन फ्रूट लगाने वाले किसानों को भी इसी प्रकार अनुदान दिया जाएगा। जो किसान 6 मी. बाई 7 मी. की दूरी पर बेर, चीकू, लीची, आंवला व अन्य पौधों का बाग लगाते हैं तो उन्हे 25 हजार 500 रुपए प्रति एकड़ का अनुदान तीन वर्षों में दिया जाएगा।

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

धान छोड़कर इस वर्ष यह बाग लगाते है तो उन्हें 32 हजार 500 रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से तीन वर्षों में अनुदान दिया जाएगा। अगर किसान बागो में मचाना विधि अपनाते हैं तो उन्हें 70 हजार रुपए प्रति एकड़ अनुदान अलग से दिया जाएगा। अगर किसान अपने खेतों में टिशु कल्चर के खजूर के पौधे 8 मी. बाई 8 मी. की दूरी पर लगाएंगे तो उन्हे तीन वर्षों में 1 लाख 40 हजार रुपए प्रति एकड़ अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए योजना का ज्यादा से लाभ उठाने का आहवान किया है।

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना

About the Author