Rohtak Crime News: मां को बचाने के लिए भाई से हो गया दीदी को मर्डर, पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने अपनी बहन को मार दिया, मुझे अरेस्ट कर लो’

Rohtak Crime News: हरियाणा के रोहतक से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां एक युवती ने अपनी मां पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। हालांकि, इस दौरान मां की तो जान बच गई। लेकिन, भाई के कुल्हाड़ी को छीनने ...

Rohtak Crime News: हरियाणा के रोहतक से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां एक युवती ने अपनी मां पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। हालांकि, इस दौरान मां की तो जान बच गई। लेकिन, भाई के कुल्हाड़ी को छीनने के दौरान उसकी बहन के चेहरे पर जा लगी। इससे युवती की मौत हो गई। इसके बाद भाई घबरा गया और उसने रोते हुए डायल-112 पर कॉल करके सूचना दी कि मैंने अपनी बहन को जान से मार डाला…. मुझे गिरफ्तार कर लो। फिलहाल, पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला सिटी थाना क्षेत्र स्थित संजय कॉलोनी का है। यहां पंडित राकेश कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके परिवार में पत्नी रेखा, उनकी बेटी रितु (29) और बेटा योगेश (25) है। राकेश कुमार पूजा-अर्चना करते है। वह उनका बेटा योगेश शौरी मार्केट में एक कपड़े की दुकान पर काम करता था। वहीं उनकी बेटी रितु ने BA करने के बाद BJP की थी। तीन साल तक एक स्कूल में पढ़ाया भी था। लेकिन, उसके साथ कुछ ऐसा हुआ कि वह मानसिक तनाव में आ गई और दिमागी रूप से असंतुलित हो गई थी। बताया जा रहा है कि अक्सर किसी न किसी के साथ मारपीट कर देती थी। किसी पर भी हमला कर देना अब तो यह रोजमर्रा की बातें थीं।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

खबरों की मानें, तो सोमवार को घर पर रितु और उसकी मां रेखा थी। शाम के करीब 5 बजे रितु ने अपनी मां के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मां रेखा ने किसी तरह बेटे को कॉल करके बताया। इस पर रितु को और ज्यादा गुस्सा आ गया और उसने कुछ देर में कुल्हाड़ी से हमला करना शूरू कर दिया। वह खुद को अपनी बेटी से बचाने की कोशिश कर रही थी। इसी बीच योगेश आ गया। उसने मां को बचाने के लिए कुल्हाड़ी छीननी चाही तो वह रितु के चेहरे पर जा लगी। इससे रितु गंभीर रुप से घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद योगेश ने अपने फोन से पुलिस को फोन किया और कहा कि कुल्हाड़ी की चोट से उसकी बहन की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और योगेश को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author