Rajasthan News: राजस्थान में बजरी से भरे ट्रॉले से टकराई रोडवेज बस, 3 की मौत, 10 घायल

Rajasthan News: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा संगरिया क्षेत्र के नगराना गांव के ...

Rajasthan News: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा संगरिया क्षेत्र के नगराना गांव के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार रोडवेज बस बजरी से लदे एक ट्रॉले से जा टकराई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राजस्थान रोडवेज की यह बस श्रीगंगानगर से दिल्ली की ओर जा रही थी। नगराना गांव के पास सड़क पर खड़े ट्रॉले को बस चालक देख नहीं पाया और जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री सीटों में फंस गए।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी फैल गई।

हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल, हनुमानगढ़ में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

पुलिस द्वारा मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। फिलहाल उनके नाम और पते की पुष्टि नहीं हो सकी है। परिजनों को सूचना देने की कोशिश की जा रही है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेदी लाल मीणा अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की। उन्होंने डॉक्टरों को निर्देश दिया कि सभी घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया करवाया जाए। साथ ही पुलिस प्रशासन को हादसे के कारणों की जांच करने और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

Namo Bharat RRTS now extended to Behror! Rao Inderjit's major announcement | Haryana and Rajasthan to benefit.
नमो भारत RRTS अब बहरोड़ तक, राव इंद्रजीत का बड़ा ऐलान , हरियाणा-राजस्थान को मिलेगा फायदा

About the Author