Haryana: हरियाणा में रोडवेज बस और कार की टक्कर, पुलिस हेड कॉन्स्टेबल की मौत, 10 से ज्यादा घायल

Haryana News: शनिवार सुबह गुरुग्राम-जयपुर हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब राजस्थान रोडवेज की बस और एक कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई, ...

Haryana News: शनिवार सुबह गुरुग्राम-जयपुर हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब राजस्थान रोडवेज की बस और एक कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। यह हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

राजस्थान रोडवेज की बस में कुल 34 यात्री सवार थे। टक्कर के बाद बस का संतुलन बिगड़ गया, जिससे उसमें सवार कई यात्री घायल हो गए। 10 साल के एक बच्चे समेत 3 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

मृतक की पहचान दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल के रूप में हुई है, जो बस में यात्री के तौर पर सवार थे। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author