Rewari:  मारपीट कर युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Rewari: जांच अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक यातायात पवन कुमार ने बतलाया कि मृतक के भाई देवीदास ने पुलिस को शिकायत दी थी कि दिनांक 2-10-2025 को समय करीब 2.30/3.00 PM पर मैं जैन हार्डवेयर की दुकान पर काम कर रहा ...

Rewari: जांच अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक यातायात पवन कुमार ने बतलाया कि मृतक के भाई देवीदास ने पुलिस को शिकायत दी थी कि दिनांक 2-10-2025 को समय करीब 2.30/3.00 PM पर मैं जैन हार्डवेयर की दुकान पर काम कर रहा था। तो मैने देखा कि मौहल्‍ले के तीन लड़के गौरव उर्फ गौरी, गगन उर्फ कालू व अनिकेत उर्फ अंकित मेरे भाई जगमोहन को घायल अवस्‍था में एक मोटर साईकल पर कहीं ले जाते हुऐ दिखाई दिये । जब मैने अपनी स्‍कूटी से उनका पीछा किया वो तीनों मेरे भाई जगमोहन को ट्रामा सैन्टर रेवाड़ी के अन्दर छोड़कर वहां से फरार हो गए। ईलाज के दौरान मेरे भाई जगमोहन की गंभीर चोटे लगने के कारण मौत हो गई।

इस दौरान मुझे मेरे भाई की लड़कियों ने बताया कि वे तीनों लडके जगमोहन को तलास करते हुऐ घर पर आये थे और उसके बारे में पूछने लगे तो मेरी  भतिजियो ने बताया कि उनका पिता जगमोहन मेन रोड़ पर पिपल के पेड के नीचे बैठा है । फिर तीनों लड़के बाहर रोड पर गये तो मेरी भतिजियां भी उनके पीछे-2 गई। जो उन तीनो लडकों ने जगमोहन को पहले रोड पर व उसके बाद शमशान घाट में ले जाकर लाठी डण्डों से मारपीट की। जब मेरी भतिजियों ने जगमोहन को छुडवाने की कोशिश की तो उन तीनो लडको ने उनके साथ भी मारपीट की और मेरे भाई को मोटरसाईकल पर डालकर वहां से ले गए थे।

थाना रामपुरा पुलिस ने मृतक जगमोहन के भाई देवीदास की शिकायत पर नामजद तीनों लड़कों के खिलाफ हत्‍या की धाराओं के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में त्‍वरित कार्रवाई करते हुए पवन कुमार ह.पु.से. उप पुलिस अधीक्षक यातायात की अध्‍यक्षता में थाना रामपुरा पुलिस की टीम ने गुप्‍त सूचना के आधार पर वारदात शामिल तीनों आरोपियों गौरव उर्फ गौरी, गगन उर्फ कालू व अनिकेत उर्फ अंकित को बुधवार सांय रेवाड़ी रेलवे ट्रैक से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों से पूछताछ पर सामने आया कि आरोपी गौरव मृतक जगमोहन से 1500 से उधार मांगता था। जो पैसे न देने पर आरोपी गौरव ने गगन उर्फ कालू व अनिकेत उर्फ अंकित के साथ मिलकर उपरोक्‍त वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्‍तेमाल की गई मोटरसा‍ईकिल व लाठी डंडे बरामद कर लिए। तीनों आरोपियों को आज माननीय न्‍यायालय में पेश करके न्‍यायिक हिरासत में भेजा गया है।

 

Railway News: 23-24 जून को कई ट्रेनें रद्द, कुछ का बदला रूट, यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्ट

 

 

 

 

 

Rewari News: Police raid illegal drinking den; net tightens around three accused, including the operator.
Rewari News: “अवैध अहाते पर पुलिस की रेड, संचालक समेत 3 आरोपियों पर कसा शिकंजा”

 

 

 

 

 

Haryana Sarkari Yojana: Good news for women, Government's new scheme launched.
Haryana Sarkari Yojana: महिलाओं के लिए खुशखबरी, सरकार की नई योजना शुरू, पढ़ें विस्तार से

 

 

 

About the Author