Rewari डीसी ने की किसानों से अपील, फसल खराबे की जानकारी पोर्टल पर करे जल्द अपलोड

Rewari: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसान हित में हाल ही में भारी बारिश और जलभराव से प्रभावित गांवों के किसानों को फसल क्षति का दावा दर्ज करने के लिए सुविधा प्रदान करने हेतु ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल 15 सितंबर, ...

Rewari: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसान हित में हाल ही में भारी बारिश और जलभराव से प्रभावित गांवों के किसानों को फसल क्षति का दावा दर्ज करने के लिए सुविधा प्रदान करने हेतु ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल 15 सितंबर, 2025 तक खुला रखने का निर्णय लिया है।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रेवाड़ी के 107 गांव प्रभावित हैं, जिसमें पाल्हावास तहसील के 29 गांव, धारूहेड़ा कि 37 गांव, बावल तहसील के 23 तथा डहीना तहसील के 2 गांव शामिल हैं। इन सभी गांवों के किसानों के लिए 15 सितंबर तक पोर्टल खोल दिया गया है और किसान अपनी फसल खराबे की जानकारी अपलोड कर सकते हैं।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

Rewari डीसी ने बताया कि जिला राजस्व अधिकारियों द्वारा ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर प्राप्त दावों का विशेष गिरदावरी के रूप में सत्यापन किया जाएगा और आकलन के आधार पर निर्धारित मानकों के अनुसार मुआवजा जारी किया जाएगा। प्रभावित किसान द्वारा दावा दर्ज करने के बाद, संबंधित राजस्व अधिकारी/कर्मचारी जैसे पटवारी, कानूनगो, सर्कल राजस्व अधिकारी, जिला राजस्व अधिकारी, उप मंडल अधिकारी (नागरिक), उपायुक्त नुकसान का आकलन करेंगे। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसल क्षति का पंजीकरण जल्द से जल्द पोर्टल पर दर्ज कराएं।

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari

About the Author