Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

जानकारी के मुताबिक यूपी के गाजियाबाद की एक सोसाइटी के रहने वाले लोग इनोवा कार में सवार होकर श्री खाटूश्याम बाबा के दर्शन करने गए थे। रविवार देर रात सभी वापिस लौट रहे थे। इस दौरान रेवाड़ी के मसानी गाँव ...

जानकारी के मुताबिक यूपी के गाजियाबाद की एक सोसाइटी के रहने वाले लोग इनोवा कार में सवार होकर श्री खाटूश्याम बाबा के दर्शन करने गए थे। रविवार देर रात सभी वापिस लौट रहे थे। इस दौरान रेवाड़ी के मसानी गाँव के पास इनोवा कार पेंचर हो गई। गाड़ी का ड्राईवर विजय टायर बदल रहा था। और कार की सवारी गाड़ी से उतरकर नीचे खड़ी हुई थी।

 

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

इसी दौरान एक तेज रफ्तार एसयूवी गाड़ी ने इनोवा गाड़ी को टक्कर मारते हुये गाड़ी के साथ खड़ी सवारियों को भी टक्कर मार दी। ये हादसा कितना भयंकर था उसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मौके पर ही चार महिलाओं की मौत हो गई। हादसे के बाद एसयूवी गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।

 

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

इस हादसे में घायल हुये 8 लोगों में से दो की अस्पताल पहुँचने से पहले मौत हो गई। जबकि बाकी घायलों को इलाज चल रहा है . डीएसपी नरेंद्र सांगवान ने बताया कि इस हादसे में इनोवा कार का ड्राईवर विजय और 4 महिला सवारियों की मौत हो गई। जबकि एसयूवी गाड़ी में सवार 5 लोगों में से खरखड़ा गाँव निवासी एक की मौत हुई है।

Cyber Fraud Alert:Chardham Yatra 2026: Don't fall prey to the lure of cheap bookings.
Cyber Fraud Alert: चारधाम यात्रा 2026, सस्ती बुकिंग के लालच में न फंसें, पुलिस ने दी चेतावनी

बहराल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस आगामी कार्रवाही कर रही है। पुलिस का कहना है कि ट्रेफिक चालान करने के साथ-साथ हादसों को रोकने के लिए काम किया जा रहा है। लेकिन लोगों की लापरवाही के कारण हादसे हो रहे है।

About the Author