Rewari News: रेवाड़ी की पैरा खिलाड़ी शर्मिला का सुषमा स्वराज पुरस्कार के लिए हुआ चयन,10 मार्च को करनाल में मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

Rewari DC अशोक कुमार गर्ग ने पैरा खिलाड़ी शर्मिला की इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि शर्मिला का चयन सुषमा स्वराज पुरस्कार (Sushma Swaraj Award) के लिए ...

Rewari DC अशोक कुमार गर्ग ने पैरा खिलाड़ी शर्मिला की इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि शर्मिला का चयन सुषमा स्वराज पुरस्कार (Sushma Swaraj Award) के लिए किया जाना सम्पूर्ण रेवाड़ी जिला के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि दो बेटियों की मां शर्मिला महज ढाई साल में ही अपनी कड़ी मेहनत और प्रबल इच्छा शक्ति से यह मुकाम हासिल किया है। गत वर्ष इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भी शर्मिला ने सराहनीय प्रदर्शन किया था।

शर्मिला की विशेष उपलब्धियां :

rewari

. बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में चौथा स्थान
. 13वीं फज्जा वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2022 में 5वां स्थान
. नेशनल में मार्च 2022 में शॉटपुट में गोल्ड मेडल
. नेशनल में मार्च 2021 में शॉटपुट में गोल्ड मेडल
. इंडियन ओपन-2021 में जैवलिन में एक गोल्ड व शॉटपुट में सिल्वर मेडल

Rewari News: Why did Rao Inderjit Singh not attend the Bawal event? He himself explained the full reason.
Rewari News: बावल कार्यक्रम में क्यों नहीं पहुंचे राव इंद्रजीत सिंह? खुद बताई पूरी वजह

सुषमा स्वराज पुरस्कार के तहत मिलते हैं 5 लाख रुपए, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र :

गौरतलब है कि हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली हरियाणवी प्रतिभाओं को हरियाणा की बेटी सुषमा स्वराज के नाम से पुरस्कार शुरू करने की घोषणा की थी। इस पुरस्कार की विजेता महिला को पांच लाख रुपए की राशि, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

 

Cyber crime news : Beware of Digital Arrest, WhatsApp, and Telegram scams.
Cyber Scam Alert: Digital Arrest, WhatsApp और Telegram Scam से रहें सावधान

 

 

Rewari News: Another accused arrested in the case of siphoning off ₹1.50 lakh from two bank accounts.
Rewari News: 2 बैंक खातों से 1.50 लाख रुपये उड़ाने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

About the Author