Rewari News: रेवाड़ी में दोस्त से मिलने जा रहे युवक की निर्मम हत्या, पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Rewari News: मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी शहर के दिल्ली रोड़ पर गुप्ता मेटल के पीछे रहने वाला संदीप उर्फ भोली और उसका एक दोस्त दोनों घर के पास ही उत्तम नगर में किसी दोस्त से मिलने गए थे। दोनों ...

Rewari News: मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी शहर के दिल्ली रोड़ पर गुप्ता मेटल के पीछे रहने वाला संदीप उर्फ भोली और उसका एक दोस्त दोनों घर के पास ही उत्तम नगर में किसी दोस्त से मिलने गए थे। दोनों वहां काफी देर रूके। इस दौरान रास्ते में उन्हें कुछ युवक मिले, जिनके साथ किसी बात को लेकर दोनों का विवाद हो गया।

लाठी-डंडों से किया घायल 

rewari

आरोप है कि आरोपियों ने संदीप को मौके पर ही दबोच लिया और उसके साथ मारपीट (Beating) शुरू कर दी। आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसे बुरी तरह पीटा। उसका दोस्त बचाव करने आया तो उसके साथ भी मारपीट (Beating) की गई। हमले में संदीप बुरी तरह घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

परिजनों ने कराया ट्रॉमा सेंटर में भर्ती 

सूचना के बाद संदीप के परिजनों ने उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रॉमा सेंटर में परिजनों से बयान दर्ज किए।

आपसी रंजिश के चलते दिया घटना को अंजाम 

थाना प्रभारी की माने तो दोनों मे आपसी रंजिश है। जिसके चलते इस घटना को अंजाम दिया गया। फ़िलहाल पुलिस सभी तथ्यों को खंगाल रही है और आगामी कारवाई में जुट गई है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

About the Author