Rewari Panchayat By-Election 2026: 27 मार्च को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट, जानें ड्राफ्ट, आपत्ति और अपील की पूरी तारीखें

Rewari Panchayat By-Election 2026: पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची तैयार करने का शेड्यूल जारी किया गया है। जिसके तहत 27 मार्च तक मतदाता सूची तैयार की जाएगी। एडीसी राहुल मोदी ने ...

Rewari Panchayat By-Election 2026: पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची तैयार करने का शेड्यूल जारी किया गया है। जिसके तहत 27 मार्च तक मतदाता सूची तैयार की जाएगी।

एडीसी राहुल मोदी ने बताया कि जिला रेवाड़ी में एक सरपंच पद, एक पंचायत समिति सदस्य व 19 पंचों के लिए उपचुनाव होने हैं। उन्होंने बताया कि 2 मार्च को ड्राफ्ट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद 9 मार्च तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी तक वार्ड के हिसाब से ड्राफ्ट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद 2 मार्च को ड्राफ्ट जारी किया जाएगा, 9 मार्च तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जाएंगी और 12 मार्च तक उनका निपटारा किया जाएगा। दावे और आपत्तियों का निपटान होने के बाद अपील करने की आखिरी तारीख 16 मार्च है। इसके उपरांत 19 मार्च तक अपीलों का निपटारा किया जाएगा तथा 27 मार्च को अंतिम वोटर लिस्ट जारी की जाएगी।

एडीसी ने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और समय पर पूरा करने के लिए  निर्वाचक अधिकारी (पं.) नियुक्त किए गए हैं, ताकि पंचायत उप चुनाव की यह प्रक्रिया पूरी निष्पक्ष और सुचारू रूप से पूरी हो सकें। खंड रेवाड़ी के लिए उपमंडल अधिकारी ना. रेवाड़ी, खंड बावल के लिए उपमंडल अधिकारी ना. बावल, खंड नाहड़ के लिए उपमंडल अधिकारी ना. कोसली, खंड खोल के लिए नगराधीश रेवाड़ी, खंड डहीना के लिए जिला राजस्व अधिकारी रेवाड़ी, खंड जाटूसाना के लिए महाप्रबंधक हरियाणा राज्य परिवहन विभाग रेवाड़ी तथा खंड धारूहेड़ा के लिए जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी रेवाड़ी को निवार्चक अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

डहीना ब्लॉक के गांव फतेहपुरी टप्पा डहीना में सरपंच पद के लिए, बावल ब्लॉक के वार्ड नंबर 5 के पंचायत समिति सदस्य के लिए उप चुनाव होंगे। इसके अलावा जिला के  नाहड़ ब्लॉक के गांव नेहरूगढ़ में वार्ड 10 में पंच पद,  भाकली-2 में वार्ड 13 में पंच पद व गांव कुहारड़ में वार्ड-1 में पंच पद के लिए उपचुनाव होंगे।  बावल ब्लॉक के गांव रघुनाथपुरा में वार्ड-5 में पंच पद, गांव नैचाना में वार्ड-9 में पंच पद, गांव सुलखा में वार्ड-5 में पंच पद।

खंड डहीना के गांव ढाणी जैरावत में वार्ड-6 में पंच पद, गांव डहीना के वार्ड-5 में पंच पद, गांव कहाड़ी में वार्ड-1 में पंच पद, खंड धारूहेड़ा के गांव डवाना में वार्ड-3 में पंच पद, खंड जाटूसाना के गांव बेरली खुर्द में वार्ड-10 में पंच पद, गांव बेरली कलां में वार्ड-5 में पंच पद, गांव नांगलिया रणमोख में वार्ड-6 में पंच पद, गांव मालियाकी में वार्ड-3 में पंच पद, खंड रेवाड़ी के नया गांव में वार्ड-4 व वार्ड-6 में पंच पद, गांव हांसाका के वार्ड-5 में पंच पद, गांव ढ़ालियावास के वार्ड-8 में पंच पद तथा खंड खोल के गांव हर्जीपुर में वार्ड-3 में पंच पद के लिए उप चुनाव करवाए जाएंगे।

 

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

 

 

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari
About the Author