Rewari news: रेवाड़ी की सुषमा यादव ने रचा इतिहास, हरियाणा को दिलाया पहला स्वर्ण पदक

Rewari news: यह कहावत कि हौसले उम्र के मोहताज नहीं होते, रेवाड़ी के सेक्टर-3 निवासी सुषमा यादव ने सच कर दिखाया है। 60 वर्ष की आयु में सुषमा यादव, धर्मपत्नी अनिल यादव, ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से न केवल व्यक्तिगत ...

Rewari news: यह कहावत कि हौसले उम्र के मोहताज नहीं होते, रेवाड़ी के सेक्टर-3 निवासी सुषमा यादव ने सच कर दिखाया है। 60 वर्ष की आयु में सुषमा यादव, धर्मपत्नी अनिल यादव, ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से न केवल व्यक्तिगत सफलता हासिल की, बल्कि हरियाणा के खेल इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है।

नई दिल्ली स्थित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 11 से 18 दिसंबर तक आयोजित 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में सुषमा यादव ने 10 मीटर सीनियर महिला पिस्टल (सीनियर मास्टर्स वर्ग) में स्वर्ण पदक जीतकर हरियाणा को इस वर्ग में पहली बार गोल्ड मेडल दिलाया। उनकी इस उपलब्धि पर रेवाड़ी जिला ही नहीं, बल्कि पूरा प्रदेश गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

एक कुशल गृहिणी होने के साथ-साथ सुषमा यादव ने यह साबित किया है कि दृढ़ निश्चय, नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास के दम पर किसी भी उम्र में बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है। इससे पहले उन्होंने देहरादून में आयोजित उत्तर क्षेत्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया था। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी वे इसी वर्ग में राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

सुषमा यादव ने खेल, शिक्षा और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाकर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे अभियानों के दौर में उनकी सफलता यह संदेश देती है कि महिलाएं आगे बढ़कर न केवल अपने सपनों को साकार कर सकती हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ी, विशेषकर बेटियों, को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा दे सकती हैं।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

अपनी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि का श्रेय सुषमा यादव ने अपने कोच रमन और अपने परिवार के सहयोग को दिया है।

 

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

About the Author