Rewari News: रेवाड़ी के इन मुद्दों को विधायक ने विधानसभा में उठाया, MLA लक्ष्मण सिंह यादव ने क्या कहा, पढ़ें विस्तार !

Rewari News: रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि बजट सत्र 2026-27 में इस बार रेवाड़ी विधानसभा को ऐतिहासिक सौगातें मिली है। क्षेत्र की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर उन्होंने विधानसभा में  जमकर पैरवी की। फलस्वरुप अनेकों मांगों को ...

Rewari News: रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि बजट सत्र 2026-27 में इस बार रेवाड़ी विधानसभा को ऐतिहासिक सौगातें मिली है। क्षेत्र की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर उन्होंने विधानसभा में  जमकर पैरवी की। फलस्वरुप अनेकों मांगों को पूरा किए जाने की हरी झंडी मिल गई है।

उन्होंने करीब एक माह तक चले विधानसभा सत्र की सराहना करते हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की फजीहत पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अपना कुनबा भी नहीं संभाल पा रही है और सपने देश व प्रदेश को संभालने की देख रही है।
विधायक लक्ष्मण यादव शुक्रवार को सेक्टर चार स्थित जिमखाना क्लब में पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान विधायक ने बजट 2026-27 में रेवाड़ी विधानसभा को मिली अनेकों सौगातों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बजट में दिल्ली-रेवाड़ी-बावल तक नमो मेट्रो कॉरिडोर बनाने को अंतिम रूप दिया गया। जिसकी लागत 32.327 करोड़ होगी। प्रदेश के अनेकों जिलों को मिलाकर आठ हजार ईडब्ल्युएस फ्लैट बनाए जाएंगे, जिसेमं रेवाड़ी को विशेष रूप से शामिल किया जाएगा।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

रेवाड़ी में नया अग्निशमन केंद्र भी बनाया जाएगा. रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल को 200 बेड से अपग्रेड कर 300 बेड का किया जाएगा। रेवाड़ी में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण बाईपास पर रोहतक-दिल्ली-दिल्ली-झज्जर रेलवे लाइन पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण 207 करोड़ की लागत से कराया जाएगा। इसके अलावा धारुहेड़ा अस्पताल को भी अपग्रेड किया जाएगा।

विधायक लक्ष्मण यादव ने बताया कि रेवाड़ी में नया बड़ा दुग्ध प्लांट 300 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। जिला जेल रेवाड़ी में नए पेट्रोल पंप को भी हरी झंडी दी गई है। साथ ही रेवाड़ी नए आयुष औषधालय खोले जाएंगे। जिला रेवाड़ी में आईएमटी बनाने की भी घोषणा की गई है। हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी व मानेसर में इंडस्ट्रियल सैक्ट्ररेट के निर्माण की भी घोषणा की गई है। रेवाड़ी शहर के पीने के पानी की आपूर्ति के लिए अतिरिक्त वाटर स्टोरेज टैंक का निर्माण भी कराया जाएगा।

जिला रेवाड़ी में जिला पुस्तकालय का निर्माण भी पूरा जल्द होगा। इसके अलावा रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र की बड़ी ग्राम पंचायते आकेड़ा व घटाल महनियावास को संयुकत कर महाग्राम बनाने की भी घोषणा की गई है। साथ ही जिला रेवाड़ी में कृषि सदन का निर्माण कार्य 12.27 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

उन्होंने कहा कि उन्हें रेवाड़ी का विधायक बने मात्र डेढ साल भी पूरा नहीं हुआ है। उसके बावजूद रेवाड़ी में विकास दिखाई देने लगा है। पिछले तीस सालों से भी अधिक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वालों ने इस इलाके का बेडा गर्क करके रख दिया है। उन लोगों ने रेवाड़ी के विकास की ओर कभी कोई ध्यान नहीं दिया। यही कारण है कि उन्हें समस्याओं का अंबार मिला है।

लेकिन वह पूरी गंभीरता के साथ प्रत्येक समस्या के समाधान को लेकर पूरी मेहनत के साथ जुटे हुए हैं और उन्हें लगातार सफलता भी मिल रही है। उन्होंने रेवाड़ी की जनता से स्वच्छता को लेकर चलाई जा रही उनकी मुहीम में सहयोग करते हुए अपने शहर को साफ एवं सुंदर बनाने का भी आह्वान किया।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author