Rewari News: म्हारा रेवाड़ी – स्वच्छ रेवाड़ी अभियान: सफाई को आदत बनाना ही उद्देश्य – DC अभिषेक मीणा

Rewari News: रेवाड़ी जिला प्रशासन ने आमजन के सहयोग से “म्हारा रेवाड़ी–स्वच्छ रेवाड़ी मुहिम” की शुरुआत की है। यह अभियान अगले 11 सप्ताह तक चलेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों की आदत में सफाई को शामिल करना और शहर को स्वच्छ ...

Rewari News: रेवाड़ी जिला प्रशासन ने आमजन के सहयोग से “म्हारा रेवाड़ी–स्वच्छ रेवाड़ी मुहिम” की शुरुआत की है। यह अभियान अगले 11 सप्ताह तक चलेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों की आदत में सफाई को शामिल करना और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना है।

डीसी ने किया पैदल निरीक्षण

बुधवार सुबह डीसी अभिषेक मीणा ने करीब 4 किलोमीटर पैदल चलकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण कंटेनर डिपो से शुरू होकर बाइपास रोड, राजेश पायलेट चौक, अंबेडकर चौक–बस स्टैंड रोड, बावल चौक होते हुए ब्रास मार्केट के पीछे बड़े तालाब तक किया गया।
निरीक्षण के दौरान डीसी ने नालों की सफाई, टूटे स्लैब हटाने, जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने और शहरी सौंदर्यकरण को लेकर अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

जनभागीदारी से मिलेगा अभियान को बल

डीसी ने कहा कि यह अभियान तभी सफल होगा जब प्रशासन के साथ-साथ जनभागीदारी भी होगी। उन्होंने बताया कि प्रशासन फील्ड में एक्टिव होकर हर पहलू पर काम कर रहा है और स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उनका विश्वास है कि सामूहिक प्रयास से रेवाड़ी जल्द ही सफाई के क्षेत्र में एक मिसाल बनेगा।

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की पहल को समर्थन

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

डीसी ने कहा कि विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की आई लव रेवाड़ी” पहल ने लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा की है। इसी को आगे बढ़ाते हुए जिला प्रशासन 11 सप्ताह का यह अभियान चला रहा है, जिससे रेवाड़ी के शहरी क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

बच्चे बनेंगे स्वच्छता दूत

डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जिले के शिक्षण संस्थानों के छात्र इस मुहिम में स्वच्छता दूत की भूमिका निभाएंगे। बच्चे अपने अभिभावकों को जागरूक करेंगे कि घर का कचरा डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों में ही डालें, बाहर न फेंकें।
इसके लिए प्रत्येक वार्ड में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं जो स्थानीय निवासियों के सहयोग से सफाई के प्रति जागरूकता फैलाएंगे।

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना

 

 

About the Author