Rewari News: रेवाड़ी डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के घटक फसल अवशेष प्रबंधन स्कीम 2025-26 के तहत कृषि यन्त्रों पर अनुदान उपलब्ध करवाने के लिए 20 अगस्त तक विभागीय पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन आमत्रित किये गये थे।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत कृषि यन्त्रों पर अनुदान उपलब्ध करवाने के लिए जिला स्तरीय कार्यकारिणी कमेटी के द्वारा 4 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे लघु सचिवालय सभागार कमरा नंबर 203 में लाभार्थियों का चयन ऑनलाईन ड्रा के माध्यम से किया जाएगा।
चयनित किसानों को कृषि यन्त्रों पर 50 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध करवाया जाएगा। आवेदन करने वाले सभी किसान 4 सितंबर को होने वाले ऑनलाइन ड्रा में भाग लेने के लिए आमंत्रित है।








