Rewari Update: रेवाड़ी डीसी ने बरसात से जलभराव रोकने के दिए निर्देश, कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय

Rewari Update: लगातार हो रही बरसात से जिला में जलभराव की स्थिति न बने, इसके लिए रेवाड़ी डीसी अभिषेक मीणा ने विभागीय अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करें ...

Rewari Update: लगातार हो रही बरसात से जिला में जलभराव की स्थिति न बने, इसके लिए रेवाड़ी डीसी अभिषेक मीणा ने विभागीय अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करें और वास्तविक स्थिति पर नज़र रखें।

बुधवार को डीसी अभिषेक मीणा ने स्वयं फील्ड में जाकर जल निकासी प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने गांव खेड़ा आलमपुर, पाल्हावास और पहराजवास समेत कई प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

haryana news strike
जरुरी सूचना ! बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल ! धारा 163 लागू , CM सैनी ने कहा !

जल निकासी और सफाई पर खास जोर

डीसी ने सिंचाई, पंचायत, जन स्वास्थ्य और शहरी निकाय विभागों को निर्देश दिए कि जहां कहीं भी जलभराव की स्थिति बने, वहां तुरंत प्रभाव से पानी निकासी की व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि जलभराव केवल असुविधा नहीं बल्कि डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ाता है।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार
  • सभी पंप सेट चालू हालत में रहें।
  • सीवरेज लाइन में किसी प्रकार की रुकावट न हो।
  • नालों की नियमित सफाई ट्रैक्टर चालित पंप सेट से सुनिश्चित हो।

डीसी ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से आपदा प्रबंधक के लिए लघु सचिवालय में कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्यरत है, जिसमें नियमित रूप से कर्मचारियों की राउंड ऑ क्लॉक ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि आम जनता को किसी भी प्रकार की समस्या या हानि न हो, यह सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

आमजन के साथ ही पशुधन की सुरक्षा के लिए व्यवस्थित तरीके से कदम उठाने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं। डीसी ने कहा कि रेवाड़ी जिला प्रशासन बारिश और उससे उत्पन्न बाढ़ जैसे हालातों को गंभीरता से लेते हुए विशेष सतर्कता बरतने और जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सजग है।

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

About the Author

Related Articles