Rewari News: मोनू हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, पत्नी ने प्रेमी संग रची थी हत्या की साजिश

Rewari News : थाना कसौला पुलिस ने मोनू हत्याकांड में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव मुंडनवास कमालपुर निवासी सोनू के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में मृतक की पत्नी ...

Rewari News : थाना कसौला पुलिस ने मोनू हत्याकांड में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव मुंडनवास कमालपुर निवासी सोनू के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में मृतक की पत्नी तन्नु सहित तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

मामले का संक्षिप्त विवरण और पुलिस कार्रवाई

जांचकर्ता ने बताया कि गत 10 जून को गांव जड़थल निवासी रतनलाल ने थाना कसौला में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, उनका 21 वर्षीय बेटा मोनू गत 8 जून की रात करीब 10 बजे अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी पर घर से दवाई लेने निकला था, जो वापस नहीं लौटा। पुलिस ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की थी।

जांच के दौरान, 10 जून को पुलिस को गांव आसलवास नहर में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला, जिसकी पहचान गुमशुदा मोनू के रूप में हुई। मौके पर बुलाई गई ‘सीन ऑफ क्राइम’ (FSL) टीम को मृतक के शरीर पर जाहिरा तौर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले थे और उसकी स्कूटी भी नहर के पास ही बरामद हुई थी, जिससे प्रथम दृष्टया मामला नहर में डूबने का प्रतीत हो रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

परिजनों की आशंका पर तकनीकी जांच और हत्या का खुलासा

जांचकर्ता ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताए जाने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत मुकदमे में हत्या की धाराएं ईजाद की। इसके बाद पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी (Technical Surveillance) आधार पर गहनता से जांच शुरू की।

तकनीकी जांच और कड़ियों को जोड़ने के बाद पुलिस ने इस हत्याकांड में संलिप्त तीन मुख्य आरोपियों—मृतक की पत्नी तन्नु, हरिओम और अमन को पहले ही धर दबोचा लिया था।

शातिर दिमाग से रची गई थी कत्ल की साजिश

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतक मोनू की पत्नी तन्नु का एक सोनू नाम के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। अपने पति मोनू को अपने रास्ते से हटाने के लिए तन्नु ने अपने प्रेमी सोनू के साथ मिलकर उसकी हत्या की खौफनाक साजिश रची। इस वारदात को अंजाम देने के लिए तन्नु ने सोनू के दो दोस्तों—हरिओम और अमन (निवासी मुंडनवास) की मदद ली थी।

वारदात का तरीका (Modus Operandi):

योजना के मुताबिक, तन्नु ने ही फोन करके अपने पति मोनू को गांव कसोली बुलाया। जैसे ही मोनू वहां पहुंचा, वहां पहले से घात लगाकर बैठे हरिओम और उसके साथी अमन ने मोनू को दबोच लिया। आरोपियों ने मोनू का मुंह और नाक तब तक दबाए रखा जब तक कि वह पूरी तरह बेसुध नहीं हो गया। इसके बाद साक्ष्य मिटाने और मामले को दुर्घटना का रूप देने के लिए उन्होंने मोनू को आसलवास नहर में फेंक दिया।

आगामी कार्रवाई और पुलिस रिमांड

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari

जो पुलिस ने इस मामले में सोमवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी गांव मुंडनवास कमालपुर निवासी सोनू को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

About the Author