Rewari News: बस से उतरते समय 70 वर्षीय महिला गिरी, रोडवेज चालक पर लापरवाही का केस दर्ज

Rewari News: रेवाड़ी के गांव भाड़ावास निवासी 70 वर्षीय कमला देवी दवा लेने के लिए भिवाड़ी जा रही थीं। वह रेवाड़ी बस स्टैंड से रोडवेज बस में सवार हुई थीं। बस में चढ़ते समय उन्होंने चालक से भिवाड़ी मोड़ पर ...

Rewari News: रेवाड़ी के गांव भाड़ावास निवासी 70 वर्षीय कमला देवी दवा लेने के लिए भिवाड़ी जा रही थीं। वह रेवाड़ी बस स्टैंड से रोडवेज बस में सवार हुई थीं। बस में चढ़ते समय उन्होंने चालक से भिवाड़ी मोड़ पर उतारने का अनुरोध किया था, जिस पर चालक ने हामी भर दी।

महिला के अनुसार, भिवाड़ी मोड़ पर बस रुकने के बाद पहले 3-4 यात्री उतर गए। इसके बाद जब वह उतरने लगीं और उनका एक पैर बस में तथा दूसरा जमीन पर था, तभी चालक ने अचानक बस आगे बढ़ा दी।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

कमला देवी का आरोप है कि उन्होंने चालक को बस रोकने के लिए आवाज भी लगाई, लेकिन चालक ने बस रोकने के बजाय उसकी रफ्तार और बढ़ा दी। इससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गईं। हादसे में उनके कुल्हे और बाजू में फ्रैक्चर हो गया, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गंभीर चोटें आई हैं।

हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल महिला को तुरंत भिवाड़ी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

महिला की शिकायत पर धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाना पुलिस ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari
About the Author