रेवाड़ी पहुँचे खेल मंत्री ने कहा कांग्रेस कार्यकाल में थोक के भाव में स्टेडियम खोले लेकिन नहीं दिया कोच और बजट

रेवाड़ी के पुराना रामलीला मैदान में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ आज खेल मंत्री संदीप सिंह ने किया. खेल मंत्री संदीप सिंह ने बिना नाम लिये कांग्रेस पर निशाना साधा.उन्होंने कहा कि दस साल पहले तक प्रदेश में थोक ...

रेवाड़ी के पुराना रामलीला मैदान में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ आज खेल मंत्री संदीप सिंह ने किया. खेल मंत्री संदीप सिंह ने बिना नाम लिये कांग्रेस पर निशाना साधा.उन्होंने कहा कि दस साल पहले तक प्रदेश में थोक के भाव में बिना इंतजामों के स्टेडियम खोल दिए. जिनमें ना कोच की व्यवस्था की गई और ना ही बजट की व्यवस्था की गई.

लेकिन उनकी सरकार सभी व्यवस्था करके ही आगे बढ़ रही है. उन्होंने कहा की कोच की कमी को दूर करने के लिए भी सरकार स्पोर्ट्स आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत कोच को भर्ती कर रही है.

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

sports minister in rewari

खेल मंत्री ने घोषणा की है कि रेवाड़ी में फूटबाल नर्सरी खोली जायेगी और रेवाड़ी के ही कंवाली में चल रहे हॉकी ग्राउंड को विकसित किया जायेगा. उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने विश्व में देश का मान बढ़ाया है. हरियाणा सरकार भी खिलाड़ियों का पूरा सम्मान कर रही है. हाल में होने वाले नेशनल गेम्स के लिए भी उन्होंने एक दिन पहले बैठक की है.

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

About the Author