Rewari News: गांव ढाकिया के महंत की हत्या करने की वारदात में शामिल 2 आरोपी गिरफ्तार

Rewari News: जांचकर्ता ने बताया कि 16 मार्च की रात को गांव ढाकिया से पुलिस को सूचना दी कि मंदिर में रहने वाले महंत बलबीर नाथ के साथ झगड़ा हुआ है। इसके बाद जब गांव के लोगों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची ...

Rewari News: जांचकर्ता ने बताया कि 16 मार्च की रात को गांव ढाकिया से पुलिस को सूचना दी कि मंदिर में रहने वाले महंत बलबीर नाथ के साथ झगड़ा हुआ है। इसके बाद जब गांव के लोगों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर पाया की महंत अपने बिस्तर पर लेटे हुए हैं और उनकी मौत हो चुकी है।

इसके बाद पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेने के पश्चात नागरिक अस्पताल Rewari में भेज दिया। तत्पश्चात ग्रामीणों ने बताया कि घटना की रात को मंदिर में गांव के कुछ लोगों ने शराब पीकर महाराज के साथ झगड़ा किया। इसके  बाद उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिस पर आरोपियों ने महाराज पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

आरोपियों द्वारा सिर में मारी गई चोट की वजह से महंत की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए मामला दर्ज करके दो आरोपियो कुलदीप और हरिओम निवासी गण ढाकिया को गिरफ्तार कर लिया है। दोनो आरोपियो को आज अदालत मे पेश करके एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

About the Author