Rewari Leopard News : बावल कॉलेज में घुसा तेंदुआ

Rewari Leopard News : रेवाड़ी जिले के बावल कॉलेज ( Leopard in Bawal )के सीसीटीवी कैमरे में एक तेंदुए की हलचल कैद हुई है। सीसीटीवी कैमरे में कॉलेज परिसर में एक तेंदुआ घूमता हुआ दिखाई दिया है,  जैसे ही तेंदुए ...

Rewari Leopard News : रेवाड़ी जिले के बावल कॉलेज ( Leopard in Bawal )के सीसीटीवी कैमरे में एक तेंदुए की हलचल कैद हुई है। सीसीटीवी कैमरे में कॉलेज परिसर में एक तेंदुआ घूमता हुआ दिखाई दिया है,  जैसे ही तेंदुए की हलचल सीसीटीवी में कैद हुई और स्टाफ ने देखी तो तुरंत पुलिस और वन्य जीव विभाग को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही  वन्यजीव विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसके अलावा, गुरुग्राम से विशेष रेस्क्यू टीम भी रेवाड़ी पहुंची ताकि तेंदुए को सुरक्षित पकड़ा जा सके और किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

वन्यजीव विभाग के अधिकारी ने बताया कि उन्हे जैसे ही सूचना मिली वे मौके पर पहुँच गए, सीसीटीवी में तेंदुआ ही है इसकी पुष्टि तो वाइल्डलाइफ के अधिकारी चरण सिंह ने की है, लेकिन अभीतक तेंदुआ किसी को दिखाई नहीं दिया है।

फिलहाल कॉलेज परिसर और आसपास के इलाकों में सर्च अभियान जारी है, और लोगों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें तथा तेंदुए को देखने पर तुरंत सूचना दें। संभावना है कि यह तेंदुआ आसपास के किसी जंगल या अरावली क्षेत्र से भटककर कॉलेज परिसर तक पहुंच गया हो। टीम ने कॉलेज के चारों ओर निगरानी बढ़ा दी है।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

यहाँ आपको बता दें कि कुछ समय पहले एक टाइगर भी सरिस्का जंगल से भटक कर रेवाड़ी में आ गया था। इसी तरह से रेवाड़ी के कानुका में तेंदुआ घुस गया था। जिसके बाद अब बावल कॉलेज में तेंदुआ देखा गया है। जिसे पकड़ने के लिए सर्च अभियान चलाया हुआ है।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

About the Author