Rewari Holi 2026: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बनाया ऑर्गेनिक गुलाल, DC ने किया शुभारंभ

Rewari Holi 2026: हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा होली पर्व को केमिकल रहित रंग से खेलने के लिए आर्गेनिक गुलाल बनाया गया है। डीसी अभिषेक मीणा ने गुरुवार को लघु सचिवालय में स्वयं ...

Rewari Holi 2026: हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा होली पर्व को केमिकल रहित रंग से खेलने के लिए आर्गेनिक गुलाल बनाया गया है। डीसी अभिषेक मीणा ने गुरुवार को लघु सचिवालय में स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए गए आर्गेनिक गुलाल को लॉन्च किया।

डीसी अभिषेक मीणा ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रही हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना रही है। उन्होंने कहा कि रंगों के पर्व होली को सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अनोखी पहल की है। यह पहल न केवल प्राकृतिक रंगों को बढ़ावा देगी, बल्कि महिलाओं के लिए आय का सशक्त माध्यम भी बन रही है।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

डीसी अभिषेक मीणा ने आमजन से आह्वान किया कि वे केमिकल रहित रंगों से ही होली खेले, जिससे किसी को त्वचा संबंधी रोग न हो। उन्होंने कहा कि ऑर्गेनिक रंग स्वास्थ्य को नुकसान नहीं पहुंचाते है। उन्होंने स्वयं सहायता समूह द्वारा ऑर्गेनिक गुलाल बनाने के लिए सराहना की।

हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के DPM आफताब अहमद ने बताया कि CEO जिला परिषद एवं एडीसी राहुल मोदी के मार्गदर्शन में चलाएं जा रहे स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाएं गए आर्गेनिक गुलाल पूर्णत कैमिकल मुक्त पदार्थो से तैयार किए गए है। उन्होंने बताया कि इस आर्गेनिक रंग में किसी भी प्रकार के रासायनिक तत्व का उपयोग नहीं किया जा रहा है और यह त्वचा और स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित भी है। उन्होंने बताया कि यह आर्गेनिक गुलाल BDPO कार्यालय रेवाड़ी, BDPO कार्यालय बावल व राजीव चौक पर स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित कैंटीन पर उपलब्ध है।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

About the Author