साढ़े चार माह बाद निकाला शव, पुलिस ने हत्या की वारदात का किया खुलासा

जानकारी के मुताबिक यूपी के जिला हरदोई का रहने वाला 20 वर्षीय अजय नाम का युवक 17 दिसंबर 2021 को गुरुग्राम के वजीराबाद इलाके से लापता हुआ था. इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता सतपाल की शिकायत किया ...

जानकारी के मुताबिक यूपी के जिला हरदोई का रहने वाला 20 वर्षीय अजय नाम का युवक 17 दिसंबर 2021 को गुरुग्राम के वजीराबाद इलाके से लापता हुआ था. इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता सतपाल की शिकायत किया था. जिसके बाद जाँच गुरुग्राम क्राइम ब्रांच को सौंपी गई. क्राइम ब्रांच जाँच करते-करते गुरुग्राम के ही वजीराबाद के निशांत तक जा पहुँची. जिससे पूछताछ में अमित, रूबल व् अरुण का नाम सामने आया था. पुलिस ने इन चारो आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपने गुनाह का पूरा सच पुलिस को बता दिया.

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

 

गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि इस मामले में शिकायत करता बेहद गरीब व्यक्ति है. जिसका लड़का अजय वजीराबाद में एक मेडिकल स्टोर पर साफ़ सफाई का काम करता था. मेडिकल स्टोर संचालक और उसके साथियों ने मोबाइल चोरी के आरोपी में अजय की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. हत्या का राज छुपाने के लिए आरोपियों ने शव को रेवाड़ी के आरामनगर गाँव के खेत में गढ्ढा खोदकर दफना दिया था. आज सुबह गुरुग्राम क्राइम ब्रांच की टीम रेवाड़ी पहुंची जहाँ से रेवाड़ी पुलिस और ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर आरामनगर गाँव पहुंची और आरोपियों की निशानदेही पर गड्ढा खुदवाकर शव को बाहर निकाला गया.

गड्डे से मृतक की लाश को निकालते हुए

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

 

 

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. और पकडे गए चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है.

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari

इसी गड्डे में दफनाया गया था  गया  युवक का शव

About the Author