Rewari: 29 नवंबर से 01 दिसंबर तक बाल भवन में मनाया जाएगा गीता महोत्सव

Rewari: रेवाड़ी में हर साल की तरह इस बार भी बड़ी धूमधाम से मनाए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत 29 नवंबर को बाल भवन परिसर में विधिवत रूप से यज्ञ-हवन के साथ तीन दिवसीय गीता महोत्सव का शुभारंभ ...

Rewari: रेवाड़ी में हर साल की तरह इस बार भी बड़ी धूमधाम से मनाए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत 29 नवंबर को बाल भवन परिसर में विधिवत रूप से यज्ञ-हवन के साथ तीन दिवसीय गीता महोत्सव का शुभारंभ होगा। महोत्सव का समापन एक दिसंबर की शाम को गीता आरती व दीप दान के साथ किया जाएगा।

डीसी अभिषेक मीणा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रेवाड़ी शहर के बाल भवन परिसर में 29 नवंबर से 01 दिसंबर तक अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सरकारी विभागों के साथ-साथ जिला की सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं तथा सैंकड़ों विद्यार्थी भाग लेंगे। महोत्सव के दौरान गीता के ज्ञान पर प्रकाश डालते हुए अनेक प्रेरणादायी मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

Fraud Alert: Read this important news to stay safe from digital arrest, fake investment, and job scams.
Fraud Alert: डिजिटल अरेस्ट, फर्जी निवेश और जॉब स्कैम से बचने के लिए पढ़ें यह जरूरी खबर

डीसी ने बताया कि 29 नवंबर को सुबह दस बजे यज्ञ-हवन के साथ गीता महोत्सव का बाल भवन परिसर में शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद 30 नवंबर को दोपहर 12 बजे गीता जी की भव्य नगर शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए इस शोभायात्रा में नगरवासियों को आकर्षक झांकियों के दर्शन होंगे। तदोपरांत 1 दिसंबर को गीता मंत्रोच्चारण होगा व दोपहर 2 बजे पारितोषिक वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी।

इस दौरान बाल भवन परिसर को गीतापुरम के रूप में सजाया जाएगा। तीनों दिन  विभिन्न सरकारी विभागों और सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

Work From Home Fraud:Initially yielded profits, then swindled lakhs; one accused arrested.
Work From Home Fraud: पहले दिया मुनाफा, फिर लाखों की ठगी; एक आरोपी गिरफ्तार

डीसी ने कहा कि गीता महोत्सव में सभी आमजन आमंत्रित हैं। कोई भी नागरिक बाल भवन में आकर गीता महोत्सव का आनंद उठा सकता है। महोत्सव के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई हैं।

Government Action: 7-day ultimatum to illegal encroachers on Dharuhera bus stand land.
Government Action: धारूहेड़ा बस स्टैंड की जमीन पर अवैध कब्जाधारियों को 7 दिन का अल्टीमेटम
About the Author