Rewari : रेवाड़ी जिले को मिलेगी करीब 153.74 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम 18 जुलाई को करेंगे उद्घाटन

Rewari : रेवाड़ी डीसी मो. इमरान रजा ने कहा कि मंगलवार 18 जुलाई के दिन रेवाड़ी जिला को विभिन्न विकास योजनाओं की मनोहर सौगात मिलने जा रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 18 जुलाई को प्रातः: 11 बजे नूंह ...

Rewari : रेवाड़ी डीसी मो. इमरान रजा ने कहा कि मंगलवार 18 जुलाई के दिन रेवाड़ी जिला को विभिन्न विकास योजनाओं की मनोहर सौगात मिलने जा रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 18 जुलाई को प्रातः: 11 बजे नूंह जिला के फिरोजपुर झिरका से वर्चुअल माध्यम से रेवाड़ी जिले की करीब 153.74 करोड़ रुपए की लागत की 1 योजना का उद्घाटन करने सहित 29 परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

इन परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास : इमरान रजा

rewari

डीसी इमरान रजा ने बताया कि बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 18 जुलाई को नूंह के फिरोजपुर झिरका से वर्चुअल माध्यम से रेवाड़ी (Rewari) जिला के बावल में डीएचबीवीएन (DHBVN) द्वारा बनाए गए 33 केवी के नए सब स्टेशन का उद्घाटन करेंगे।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास
  • मुख्यमंत्री सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की ओर से 18 लाख की लागत से नंगला माइनर का पुनर्वास व पुलों की मरम्मत।
  • 18 लाख की लागत से दीवाना माइनर का पुनर्वास व पुलों की मरम्मत, 247.59 लाख की लागत से बास डिस्ट्रीब्यूटरी का पुनर्वास व पुलों की मरम्मत।
  • 406 लाख की लागत से सूमाखेड़ा डिस्ट्रीब्यूटरी का पुनर्वास व पक्का ढांचा।
  • 23 लाख की लागत से जखाला डिस्ट्रीब्यूटरी का पुनर्वास व पक्का ढांचा।
  • 51 लाख रुपए की लागत से जेएलएन कनाल पर वीआर पुल का निर्माण।
  • सुर्खुपुर क्षेत्र में 650 लाख रुपए की लागत से निर्जलीकरण योजना।
  • जेएलएन फीडर पंप हाउस की लिफ्टिंग क्षमता में 2650 लाख रुपए की लागत से वृद्धि।
  • 20 लाख की लागत से निखरी डिस्ट्रीब्यूटरी का पुनर्वास व पुल की मुरम्मत।
  • 36 लाख की लागत से बावल डिस्ट्रीब्यूटरी का पुनर्वास व पुल की मुरम्मत
  • 85 लाख की लागत से कमालपुर डिस्ट्रीब्यूटरी का पुनर्वास व पुल की मुरम्मत।
  • 80 लाख की लागत से झाबुआ डिस्ट्रीब्यूटरी का पुनर्वास व पुल की मुरम्मत।
  • 67 लाख की लागत से भाड़ावास डिस्ट्रीब्यूटरी का पुनर्वास व पुल की मुरम्मत।
  • 91 लाख की लागत से किशनपुर डिस्ट्रीब्यूटरी का पुनर्वास व पुल की मुरम्मत।
  • 95 लाख की लागत से जीतपुर डिस्ट्रीब्यूटरी का पुनर्वास व पुल की मुरम्मत।
  • मिकाढ़ा की ओर से जलाखा डिस्ट्रीब्यूटरी पर 906 लाख।
  • बुडौली डिस्ट्रीब्यूटरी पर 391 लाख की लागत से।
  • नया गांव डिस्ट्रीब्यूटरी पर 600 लाख की लागत से।
  • पटौदी डिस्ट्रीब्यूटरी पर 968 लाख की लागत।
  • शादीपुर डिस्ट्रीब्यूटरी पर 328 लाख की लागत से सोलर पावर आधारित माइक्रो इरिगेशन प्रोजेक्ट।
  • विकास एवं पंचायत विभाग की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत गांव ककोड़ीया में 86 लाख की लागत से खेड़ावाला तालाब गांव।
  • जयसिंहपुर खेड़ा में 74 लाख की लागत से बनी वाला तालाब का विकास।
  • लोकनिर्माण विभाग की ओर से 11 लाख रुपए की लागत से भगवती आश्रम अपरोच रोड़ की मुरम्मत।
  • 28 लाख की लागत से सुठाना से जलालपुर व खातीवास से खेड़ा मुरार रोड़ का मजबूतीकरण व चौड़ीकरण व अन्य कार्य।
  • 43 लाख की लागत से रेवाड़ी-डहीना-महेंद्रगढ-सतनाली-लौहारू रोड़ का कार्य।
  • 15 लाख की लागत से रोड़ का सुधारीकरण, मजबूतीकरण व चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास करेंगे।

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari
About the Author