Rewari DC: रेवाड़ी डीसी ने पेश की मिसाल, आंगनबाड़ी में कराया बेटी का एडमिशन

Rewari DC: गुरुग्राम के झाड़सा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के प्ले वे स्कूल में अपनी बेटी का दाखिला कराकर रेवाड़ी के डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने अन्य लोगो के लिए मिसाल कायम की है। जानकारी के लिए बता दे कि रेवाड़ी ...

Rewari DC: गुरुग्राम के झाड़सा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के प्ले वे स्कूल में अपनी बेटी का दाखिला कराकर रेवाड़ी के डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने अन्य लोगो के लिए मिसाल कायम की है। जानकारी के लिए बता दे कि रेवाड़ी के डीसी पहले नगर निगम मानेसर के पूर्व आयुक्त भी रहा चुके है।

बेटी का एडमिशन आंगनबाड़ी केंद्र में कराकर की सराहनीय पहल

rewari dc

महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी नेहा दहिया ने बताया कि वर्तमान समय में जब अधिकतर अभिभावक अपने बच्चों का एडमिशन किसी बड़े प्ले स्कूल में कराते हैं। ऐसे समय में रेवाड़ी के डीसी मोहम्मद इमरान रजा (Rewari DC) ने अपनी बेटी का एडमिशन सरकारी आंगनबाड़ी केंद्र में कराकर एक सराहनीय पहल की है।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

झाड़सा आंगनबाड़ी मे कराया बेटी का एडमिशन

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को रेवाड़ी के डीसी मोहम्मद इमरान रजा (Rewari DC) की धर्मपत्नी डॉ सदफ माजिद ने जिला की झाड़सा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आकर प्ले वे स्कूल में अपनी बेटी का एडमिशन कराया ताकि वो यहां बाकी बच्चों के साथ घुले-मिले, पढ़े-लिखे, खेले-कूदे और आगे बढ़े। उन्होंने बताया कि माजिद ने इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्र के स्टाफ से

आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की संख्या में हो इजाफा

केंद्र की कार्यशैली के बारे में विस्तार से जाना। नेहा दहिया ने कहा कि उनकी इस पहल से न केवल आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की संख्या में इजाफा होगा, बल्कि यह उन लोगों के लिए सीख होगी जो सरकारी स्कूलों व आंगनबाड़ी को कम आंकते हैं।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

About the Author