Rewari DC की अपील: अवैध कॉलोनाइजरों के झांसे में आकर प्लॉट न खरीदें

Rewari DC जिला उपायुक्त अभिषेक मीणा ने आमजन से अपील की है कि प्लॉट खरीदते समय पूरी सतर्कता बरतें और अपनी मेहनत की कमाई को अवैध कॉलोनाइजरों के हाथों बर्बाद न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध कॉलोनियों (illegal colonies) ...

Rewari DC जिला उपायुक्त अभिषेक मीणा ने आमजन से अपील की है कि प्लॉट खरीदते समय पूरी सतर्कता बरतें और अपनी मेहनत की कमाई को अवैध कॉलोनाइजरों के हाथों बर्बाद न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध कॉलोनियों (illegal colonies) में प्लॉट खरीदने से नागरिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में जिला नगर योजनाकार और खनन विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में डीसी ने निर्देश दिए कि जिले में किसी भी सूरत में अवैध निर्माण न होने दिया जाए। जहां भी अवैध निर्माण पाया जाए, उसे तत्काल प्रभाव से ध्वस्त कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

डीसी ने कहा कि जो अवैध कॉलोनियां (illegal colonies) नियमितीकरण नीति के दायरे में नहीं आती हैं, उनके खिलाफ नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए। अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों पर तुरंत रोक लगाई जाए और निर्माण को ध्वस्त किया जाए।

आम नागरिकों से अपील करते हुए डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले उसकी वैधता की पूरी जांच अवश्य करें। किसी भी तरह के प्रलोभन में न आएं और कॉलोनी की वैध स्थिति के बारे में जिला नगर योजनाकार, रेवाड़ी कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में जानकारी प्राप्त करें।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

अवैध खनन पर सख्ती के निर्देश

Rewari DC : Do not buy plots by falling prey to illegal colonizers

खनन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में डीसी ने निर्देश दिए कि जिले में अवैध खनन रोकने के लिए नियमित और प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी अवैध माइनिंग की सूचना मिले, वहां तत्काल कार्रवाई कर खनन कार्य बंद कराया जाए। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

डीसी ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण और अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और प्रशासन नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari

 

About the Author