Rewari: रेवाड़ी में खिड़की का कांच टूटने से दो पक्षों में खूनी झड़प, 31 लोगों पर मामला दर्ज,एक पक्ष के घर में आज है लड़की की शादी

Rewari: बता दे कि रेवाड़ी जिले के गांव ढोकिया निवासी सतबीर व रणधीर दोनों के घर साथ-साथ है। रणधीर के घर में आज मंगलवार को लड़की की शादी है। आज बच्चों के खेलते समय सतबीर के मकान की खिड़की में ...

Rewari: बता दे कि रेवाड़ी जिले के गांव ढोकिया निवासी सतबीर व रणधीर दोनों के घर साथ-साथ है। रणधीर के घर में आज मंगलवार को लड़की की शादी है। आज बच्चों के खेलते समय सतबीर के मकान की खिड़की में लगा कांच का शीशा टूट गया। जिसके बाद सतबीर के परिवार वालो ने रणधीर के परिवार को शिकायत की। मामूली सी बात को लेकर दोनों पक्षों में खूनी झड़प शुरू हो गई. दोनों तरफ से लाठी-डंडें चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

दोनों पक्षों पर केस दर्ज

rewari

जाटूसाना थाना पुलिस ने सतबीर की शिकायत पर ज्ञान, राजवंती, स्वीटी, संजीता, पूनम, देवेन्द्र, रविन्द्र, बंटी, सुनील उर्फ चिड़िया, विकास, अंसुल, मंजू, संगीता, मूर्ति देवी व बेदी के खिलाफ धारा 147, 149, 323, 325 व 506 के तहत केस दर्ज किया गया है।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

वहीं दूसरे पक्ष के रणधीर की शिकायत पर पुलिस ने सतबीर, गौरव, राहुल, नरेश, प्रदीप, संदीप, बबली, सीमा, सीखा, उर्मिला, सुंदर, रामल, सुरेश, अमित व मोहित के खिलाफ 147, 148, 149, 323, 324, 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

About the Author

Related Articles