नागरिक मतदाता सूची पुनरीक्षण में BLO को दें पूरा सहयोग : DC Rewari

Rewari: जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि पूरे प्रदेश सहित जिला में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से पूर्व की गतिविधि के तहत बीएलओ द्वारा पिछले गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची वर्ष 2002 से वर्तमान मतदाताओं का ...

Rewari: जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि पूरे प्रदेश सहित जिला में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से पूर्व की गतिविधि के तहत बीएलओ द्वारा पिछले गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची वर्ष 2002 से वर्तमान मतदाताओं का मिलान किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, जिन मतदाताओं का नाम वर्ष 2002 की मतदाता सूची में दर्ज नहीं है लेकिन उनके माता-पिता, दादा-दादी का नाम वर्ष 2002 की मतदाता सूची में दर्ज था, के साथ मिलान किया जा रहा है।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी  ए. श्रीनिवास के निर्देशानुसार इस कार्य को समय पर पूर्ण करने के लिए बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से सूचना प्राप्त कर रहे है। उन्होंने जिला के नागरिकों से मतदाता सूची में लगे बीएलओ को पूर्ण सहयोग करने का आह्वान किया, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित रूप से तैयार किया जा सके।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिन मतदाताओं को यह नहीं मालूम है कि वर्ष 2002 की मतदाता सूची में स्वयं उनका नाम या उनके माता-पिता, दादा-दादी का नाम किस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के किस भाग में दर्ज है वे भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध (सर्च यूअर नेम इन लास्ट एसआईआर) के तहत खोज सकते हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि आपके घर आने वाले बीएलओ को सही सूचना देने व सहयोग करने का कष्ट करें ताकि राज्य की मतदाता सूची त्रुटि रहित तैयार की जा सके।

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari

About the Author