Rewari: खरीददारी के बहाने कपड़े चोरी करने वाली 4 महिलाएं गिरफ्तार

Rewari: चौकी भाडावास गेट पुलिस में गत 9 मार्च मोहल्ला गुर्जरवाड़ा के पास नया बाजार में खरीददारी के बहाने दो दुकानों से कपड़े चोरी करने के मामले में चार महिला अरोपियो को किया गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई महिला ...

Rewari: चौकी भाडावास गेट पुलिस में गत 9 मार्च मोहल्ला गुर्जरवाड़ा के पास नया बाजार में खरीददारी के बहाने दो दुकानों से कपड़े चोरी करने के मामले में चार महिला अरोपियो को किया गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई महिला आरोपियों की पहचान जिला गुरूग्राम के धनकोट निवासी अंजली, गीता, एकता व मंजीत के रूप में हुई है।

जांचकर्ता चौकी भाडावास गेट इंचार्ज एएसआई सुमन ने बताया की गत 9 मार्च को गांव नांगल पठानी निवासी राजसिंह ने अपनी शिकायत में बताया था की मोहल्ला गुर्जरवाड़ा नया बाजार में उसकी कपड़े की दुकान है। उसकी दुकान पर दोपहर के समय चार महिलाएं आई थीं। उनमें से दो महिलाएं दुकान के अंदर कपड़े देखने लगीं। एक महिला दुकान के बाहर खड़ी हो गई, जबकि एक पास में बीज भंडार पर बैठ गई। जब दोनों महिलाएं कपड़े देख रही थीं, तो बाहर खड़ी महिला दुकान से कपड़े चोरी करके बीज भंडार में बैठी महिला को दे रही थी।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

बीज भंडार पर कार्य करने वाले युवक ने उसे इस चोरी के बारे में बताया। चोरी का पता चलते ही उसने आसपास के दुकानदारों को बुला लिया। महिलाओं के बैग की तलाशी लेने पर उनकी दुकान से चोरी किए कपड़े तथा एक अन्य दुकान से चोरी किए गए कपड़े बरामद हुए। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम जिला गुरुग्राम के धनकोट निवासी अंजली, गीता, एकता व मंजीत बताया।

जिस पर पुलिस ने थाना शहर रेवाड़ी में चोरी का मामला दर्ज करके मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले में संलिप्त चारो महिला आरोपियों जिला गुरूग्राम के गांव खेडकी माजरा हाल किरायेदार धनकोट निवासी अंजली, गीता, एकता व मंजीत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभी आरोपियों को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

About the Author