धारूहेड़ा खण्ड की ग्राम पंचायतों व पंचायत समिति के वार्डो का आरक्षण 27 जून को

हरियाणा पंचायती राज निर्वाचन नियमावली 1994 के नियम 5 में किए गए प्रावधान के अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं डीसी अशोक कुमार गर्ग के मार्गदर्शन में खंड धारूहेड़ा की ग्राम पंचायतों व पंचायत समिति के वार्ड में से अनुसूचित ...

हरियाणा पंचायती राज निर्वाचन नियमावली 1994 के नियम 5 में किए गए प्रावधान के अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं डीसी अशोक कुमार गर्ग के मार्गदर्शन में खंड धारूहेड़ा की ग्राम पंचायतों व पंचायत समिति के वार्ड में से अनुसूचित जाति, (महिलाओं सहित) पिछड़ा वर्ग-(क), महिला व महिलाओं सहित वार्ड का आरक्षण 27 जून को लघु सचिवालय स्थित एसडीएम न्यायालय कमरा नंबर 124 में किया जाएगा। यह जानकारी एसडीएम रेवाड़ी सिद्धार्थ दहिया ने दी।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

 

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

एसडीएम ने बताया कि 27 जून को प्रात: 11 बजे धारूहेड़ा खण्ड की पंचायत समिति तथा दोपहर 12 बजे धारूहेड़ा खण्ड की ग्राम पंचायतों का आरक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पचायत समिति धारूहेड़ा में 22 वार्ड हैं। उन्होंने वार्ड आरक्षण से संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि उक्त बैठक में निर्धारित तिथि व समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें।

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari

About the Author