Ration Card: राशन कार्ड धारकों की बल्ले-बल्ले, एक साथ मिलेगा 3 महीने का राशन

Ration Card: अगर आप भी राशन कार्ड धारक हैं तो आपके लिए काम की खबर है। छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों को सरकार ने राहत दी है। मानसून को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने 3 महीने का मुफ्त ...

Ration Card: अगर आप भी राशन कार्ड धारक हैं तो आपके लिए काम की खबर है। छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों को सरकार ने राहत दी है। मानसून को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने 3 महीने का मुफ्त राशन जून महीने में ही लाभार्थियों को वितरित करने के निर्देश दिए हैं। इस सुविधा का लाभ सिर्फ उन्हें ही मिलेगा जिन्होंने ईकेवाईसी करवा ली है।

बता दें कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोगता संरक्षण विभाग ने इस मामले में जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके तहत पात्र लाभार्थियों को जून जुलाई और अगस्त 2025 का राशन एक साथ दिया जाएगा। विभाग ने 31 मई तक चावल का पूरा भंडारण कर लिया जाएगा। ताकि समय पर वितरण सुनिश्चित किया जा सके।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

इन राज्यों में लाभार्थियों को मिलेगा एक साथ 3 महीने का राशन
केंद्र सरकार ने आने वाले मानसून को देखते हुए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत दिए जाने वाले खाद्यान की अग्रिम उठान और लाभार्थियों में वितरण की मंजूरी दी है। ऐसे में बिहार, यूपी, मध्यप्रदेश और झारखंड सरकार ने जून जुलाई और अगस्त तक का राशन एक साथ पात्र लाभार्थियों को देने की तैयारियां शुरु कर दी है।

बिहार खाद्य विभाग ने निर्देश दिए है कि मई माह का राशन 20 तारीख, 21 मई से 31 मई तक जून माह का राशन , 5 जून से 16 जून तक जुलाई माह का तथा 19 से 30 जून तक अगस्त माह का राशन बांटा जाएगा।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

मध्य प्रदेश खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने सभी जिला कलेक्टर को जून, जुलाई और अगस्त का राशन 21 मई से देने के निर्देश दिए है। झारखंड सरकार ने भी 3 महीने का राशन एक साथ 30 जून तक देने के निर्देश दिए है।

Namo Bharat RRTS now extended to Behror! Rao Inderjit's major announcement | Haryana and Rajasthan to benefit.
नमो भारत RRTS अब बहरोड़ तक, राव इंद्रजीत का बड़ा ऐलान , हरियाणा-राजस्थान को मिलेगा फायदा
About the Author