Haryana: हरियाणा में राशन कार्ड धारक आज ही करवा लें ये काम, वरना राशन मिलना हो जाएगा बंद

Haryana News: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा आम नागरिकों—विशेष रूप से बीपीएल तथा अंत्योदय अन्न योजना श्रेणी के राशन कार्डधारकों (आयु 5 वर्ष से ऊपर) अपील की है कि वे तुरंत ई-केवाईसी करवाएं, अन्यथा राशन डिपो से अनाज वितरण ...

Haryana News: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा आम नागरिकों—विशेष रूप से बीपीएल तथा अंत्योदय अन्न योजना श्रेणी के राशन कार्डधारकों (आयु 5 वर्ष से ऊपर) अपील की है कि वे तुरंत ई-केवाईसी करवाएं, अन्यथा राशन डिपो से अनाज वितरण बंद हो सकता है।

यह जानकारी देते हुए जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अधिकारी अमित शेखावत ने बताया कि ई-केवाईसी सुविधा जिले के सभी राशन डिपो पर उपलब्ध है। इसके साथ ही मेराकेवाईसी मोबाइल ऐप (प्ले स्टोर पर उपलब्ध) के माध्यम से नागरिक घर बैठे भी ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं। जिले में अब तक लगभग 53 प्रतिशत कार्डधारक यह प्रक्रिया करा चुके हैं।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

उन्होंने सभी डिपोधारकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने वार्डों व गांवों में मुनादी कराकर लोगों को जागरूक करें तथा शेष पात्र परिवारों के लिए विशेष ई-केवाईसी शिविर लगाएं, जिससे शत-प्रतिशत कवरेज शीघ्र पूर्ण हो सके।

उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी प्रक्रिया अत्यंत सरल है। नागरिक नजदीकी किसी भी राशन डिपो पर जाकर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण करना होता है और पूरा कार्य सामान्यत: एक मिनट के भीतर संपन्न हो जाता है। यदि ई-केवाईसी न कराने पर राशन वितरण रोका गया तो बाद में पुन: चालू करवाने की प्रक्रिया में विलंब हो सकता है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अधिकारी अमित शेखावत ने नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस कार्य में देरी न करें। इस संबंध में नागरिक किसी भी जानकारी या शिकायत के लिए नजदीकी खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय में संपर्क स्थापित कर सकते हैं।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
About the Author