रेवाड़ी में झमाझम बारिश,मौसम हुआ सुहाना

एक दिन पहले भीषण गर्मी , चिलचिलाती धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ाई हुई थी। लोग इंतजार कर रहे थे कि बस अब जल्द बारिश हो जाएं। जिसके बाद बीते दिन मौसम ने अचानक करवट बदली और रेवाड़ी के खोल ...

एक दिन पहले भीषण गर्मी , चिलचिलाती धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ाई हुई थी। लोग इंतजार कर रहे थे कि बस अब जल्द बारिश हो जाएं। जिसके बाद बीते दिन मौसम ने अचानक करवट बदली और रेवाड़ी के खोल और बावल इलाके में झमाझम बारिश हुई। जिसके बाद आज सुबह से ही रेवाड़ी जिले में अच्छी बारिश हो रही है।

 

बारिश के कारण लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर किसानों के चहरे पर भी मुस्कान आई है। क्योंकि खेती के लिए बारिश का किसानों को बेसब्री से इंतजार था।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

 

वहीं बारिश के कारण राहत के साथ जलभराव की समस्या भी खड़ी हो गई है। जिला प्रशासन हर वर्ष बारिश से पहले दावे करता है कि उन्होंने जलभराव की समस्या से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हुए है। लेकिन बारिश आते ही प्रशासन के ये दावे भी बह जाते है। ठीक इस बार भी यही हुआ है। सेक्टर-1, मॉडल टाउन , पुरानी सब्जी मंडी , भाड़ावास गेट , गोकल गेट , मुख्य बाजार सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया है। यहां तक कि जिला सचिवालय के आमने सड़क पर पानी निकासी के उचित प्रबंध नहीं किए गए है। सेक्टर एक में जिस जगह पानी लंबे समय तक जमा रहता था वहां मट्टी डलवाकर छोड़ दिया गया।

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

हालांकि जिला प्रशासन की तरफ से पानी के निकासी के लिए कुछ प्रबंध जरूर किए गए है। जैसे अस्पताल के सामने और हिंदू हाई स्कूल के पास जमा होने वाले पानी की निकासी के लिए पम्प लगाए गए है। जिला उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग की तरफ से कहा गया है कि जलभराव से निपटने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना
About the Author