Train: खाटूश्याम दर्शन व छठ पूजा पर रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट

Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने खाटूश्याम मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ और त्योहारी सीजन को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है।  मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार, गाड़ी संख्या 04818 ...

Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने खाटूश्याम मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ और त्योहारी सीजन को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है।  मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार, गाड़ी संख्या 04818 बाड़मेर–जम्मूतवी एक तरफा स्पेशल रेलसेवा 17 सितंबर 2025 (बुधवार) को बाड़मेर से दोपहर 12:30 बजे चलेगी और अगले दिन 18 सितंबर (वीरवार) को शाम 3:30 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी।

ठहराव लिस्ट

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !
  • राजस्थान: बायतू, बालोतरा, समदड़ी, दुंदाड़ा, लूनी, जोधपुर, गोटन, मेडता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी, फुलेरा, रेनवाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीमकाथाना, डाबला
  • हरियाणा: नारनौल, अटेली, रेवाड़ी, अस्थल बोहर, रोहतक, जींद, नरवाना, जाखल
  • पंजाब: संगरूर, धुरी, लुधियाना, जालंधर सिटी, टाडा उडमुड, पठानकोट कैंट
  • जम्मू-कश्मीर: हीरानगर, साम्बा

छठ पूजा व दिवाली पर जोधपुर–गोरखपुर स्पेशल

त्योहारी सीजन (छठ पूजा, दुर्गा पूजा और दिवाली) में यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर–गोरखपुर–जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन भी चलाई जा रही है।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
  • गाड़ी संख्या 04829 (जोधपुर–गोरखपुर स्पेशल):
    2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक कुल 9 ट्रिप।
    हर वीरवार शाम 4:15 बजे जोधपुर से रवाना होगी और शुक्रवार रात 8:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 04830 (गोरखपुर–जोधपुर स्पेशल):
    3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक कुल 9 ट्रिप।
    हर शुक्रवार रात 11:25 बजे गोरखपुर से रवाना होकर रविवार सुबह 3:00 बजे जोधपुर पहुंचेगी।

इस ट्रेन में 18 डिब्बे होंगे – 2 सेकंड एसी, 4 थर्ड एसी, 8 स्लीपर, 2 जनरल और 2 गार्ड।

ठहराव लिस्ट

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

राजस्थान के मेडता रोड, डेगाना, छोटी खाटु, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर,
हरियाणा के लोहारू, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम,
दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद,
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, अयोध्या कैंट, अयोध्याधाम, मनकापुर, बस्ती, खलीलाबाद।

About the Author