Rewari: वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने किए खाटू श्याम जी के दर्शन, बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट ने कराया विशेष यात्रा आयोजन

Rewari: बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट, रेवाड़ी के तत्वावधान में संचालित “आशियाना वृद्धाश्रम” के वरिष्ठ नागरिकों ने राजस्थान के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल खाटू श्याम धाम के दर्शन का लाभ प्राप्त किया। यह एक दिवसीय धार्मिक यात्रा आश्रम के निवासियों के लिए ...

Rewari: बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट, रेवाड़ी के तत्वावधान में संचालित “आशियाना वृद्धाश्रम” के वरिष्ठ नागरिकों ने राजस्थान के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल खाटू श्याम धाम के दर्शन का लाभ प्राप्त किया। यह एक दिवसीय धार्मिक यात्रा आश्रम के निवासियों के लिए आध्यात्मिक आनंद और सामाजिक साहचर्य से परिपूर्ण एक अविस्मरणीय अनुभव साबित हुई।

 

इस विशेष यात्रा का आयोजन ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश राजपाल और वरिष्ठ सदस्य आदर्श अरोड़ा  के मार्गदर्शन में किया गया। लगभग 50 वरिष्ठ नागरिकों और ट्रस्ट के सदस्यों ने खाटू श्याम के दर्शन किए ।  यात्रा के दौरान बस में भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा, जिससे पूरे माहौल में भक्ति की सुगंध बिखर गई।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

 

खाटू श्याम मंदिर पहुँचने पर आश्रम के सदस्यों हेतु मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से विशेष दर्शन का अवसर प्रदान किया गया, जहाँ उन्होंने भगवान खाटू श्याम के दर्शन कर उनकी आराधना में मन लीन कर दिया।

 

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

 

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

About the Author

Related Articles