Punjab News: पंजाब के तरनतारन जिले में बड़ा हादसा, घर की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। यहां तरनतारन जिले में शनिवार को एक घर की छत गिरने से एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई। इनमें पति-पत्नी और इनके 3 बच्चे शामिल हैं। बचपन ...

Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। यहां तरनतारन जिले में शनिवार को एक घर की छत गिरने से एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई। इनमें पति-पत्नी और इनके 3 बच्चे शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ है ये सभी घर में सोए हुए थे। आसपास के लोगों ने सभी को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़ंकप मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

पुलिस का कहना है कि यह हादसा बेडरूम की छत गिरने से हुआ है। जिसमें पांच लोगों की जान चली गई है। मौके पर पहुंचे मृतकों के परिजनों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हादसा बालियांवाली छत गिरने के कारण हुआ है। वहीं मृतकों की पहचान गुरविंदर सिंह, अमरजीत कौर, एकू और गुरलाल सिंह के रूप में हुई है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

About the Author